एक्ट्रेस विद्या सिन्हा अस्पताल में भर्ती, वेंटीलेटर पर रखा गया

Published at :10 Aug 2019 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
एक्ट्रेस विद्या सिन्हा अस्पताल में भर्ती, वेंटीलेटर पर रखा गया

मुंबई : वरिष्ठ अभिनेत्री विद्या सिन्हा को सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है. सिन्हा को गुरुवार को उपनगर जूहु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. रिपोर्टों के मुताबिक, उन्हें फेफड़े और दिल संबंधी बीमारी की दिक्कत […]

विज्ञापन

मुंबई : वरिष्ठ अभिनेत्री विद्या सिन्हा को सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है.

सिन्हा को गुरुवार को उपनगर जूहु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. रिपोर्टों के मुताबिक, उन्हें फेफड़े और दिल संबंधी बीमारी की दिक्कत है और गहन चिकित्सा कक्ष में अभिनेत्री को वेंटीलेटर पर रखा गया है.

सिन्हा की बेटी जाह्नवी ने बताया, वह अभी ठीक नहीं है. इसके अलावा मैं कुछ नहीं कहूंगी. विद्या (71) ‘रजनीगंधा’ और ‘छोटी सी बात’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं.

उन्होंने ‘पति पत्नी और वो’ समेत मुख्यधारा की अन्य फिल्में भी की हैं. उन्होंने ‘कुबूल है’ ‘काव्यांजलि’ और ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ जैसे टीवी धारावाहिकों में भी काम किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola