तमिलनाडु में जल संकट के कारण कौलीवुड में बारिश वाले सीन की शूटिंग रूकी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
चेन्नईः तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों में भीषण जल संकट के कारण तमिल सिनेमा में भी सूखा पड़ा है. प्रोड्यूसरों ने या तो बारिश के सीन शूट करने बंद कर दिए हैं या फिर बेहद हल्की-फुल्की बारिश से काम चला रहे हैं. फिल्म निर्माता जी. धनंजयन ने बताया कि फिलहाल बारिश वाले सीन शूट नहीं किए […]
विज्ञापन
चेन्नईः तमिलनाडु के विभिन्न हिस्सों में भीषण जल संकट के कारण तमिल सिनेमा में भी सूखा पड़ा है. प्रोड्यूसरों ने या तो बारिश के सीन शूट करने बंद कर दिए हैं या फिर बेहद हल्की-फुल्की बारिश से काम चला रहे हैं. फिल्म निर्माता जी. धनंजयन ने बताया कि फिलहाल बारिश वाले सीन शूट नहीं किए जा रहे हैं. जल संकट के कारण पानी के टैंकर फिल्म जगत को जलापूर्ति नहीं कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि इतना ज्यादा पानी इस्तेमाल करना भी अपराध जैसा है और लोगों को इसकी समझ है, लोगों में जागरुकता है. हां, अगर फिल्म के लिए बारिश का सीन बहुत जरूरी है तो अब पूरी बिल्डिंग को बारिश से भीगते हुए दिखाने की जगह सिर्फ खिड़की से बारिश का सीन शूट किया जा रहा है. इसके लिए सिर्फ एक बाल्टी पानी चाहिए होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन