टीवी एक्टर ने नशे की हालत में सात वाहनों को मारी कार से टक्कर फिर…

Updated:
विज्ञापन

मुम्बई : मुंबई के सांताक्रूज में नशे में धुत एक टेलीविजन एक्टर ने अपनी तेज रफ्तार कार से कम से कम सात वाहनों को टक्कर मार दी जिससे सभी वाहन क्षतिग्रस्त हो गये. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा सोमवार तड़के उस समय हुआ जब कथित तौर पर नशे में धुत रूही शैलेशकुमार […]

विज्ञापन

मुम्बई : मुंबई के सांताक्रूज में नशे में धुत एक टेलीविजन एक्टर ने अपनी तेज रफ्तार कार से कम से कम सात वाहनों को टक्कर मार दी जिससे सभी वाहन क्षतिग्रस्त हो गये.

विज्ञापन

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा सोमवार तड़के उस समय हुआ जब कथित तौर पर नशे में धुत रूही शैलेशकुमार सिंह (30) ने अपनी कार से अन्य वाहनों को टक्कर मार दी.

उन्होंने बताया कि हादसे में चार दो-पहिया वाहन और तीन कारें क्षतिग्रस्त हुई हैं, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ है.

हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें सिंह कार के आसपास एकत्रित हुए लोगों से बहस करते नजर आ रहे है. वह पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते भी दिखाई दे रही है.

अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola