Salman Khan @ 53: गर्लफ्रेंड्स की लिस्ट में संगीता बिजलानी, सोमी अली, ऐश्वर्या, कैटरीना, यूलिया से पहले इनका नाम

बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. बॉलीवुड में सलमान अपनी रील लाइफ के अलावा रियल लाइफ के लिए भी जाने जाते रहे हैं. उनका दबंग नेचर, उनकी लव लाइफ फिल्मी गलियारे में चर्चा का मुद्दा रहता है. जीवन के 50 से ज्यादा बसंत देख चुके सलमान की चर्चा उनके […]
बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. बॉलीवुड में सलमान अपनी रील लाइफ के अलावा रियल लाइफ के लिए भी जाने जाते रहे हैं. उनका दबंग नेचर, उनकी लव लाइफ फिल्मी गलियारे में चर्चा का मुद्दा रहता है.
जीवन के 50 से ज्यादा बसंत देख चुके सलमान की चर्चा उनके रोमांस के किस्सों को लेकर भी खूब होती है. सलमान ने अब तक शादी नहीं की है, लेकिन उनकी जिंदगी में कई लड़कियां आयी गयी हैं.
बात करें सलमान के लव लाइफ की, तो वह अपने करियर के दौरान संगीता बिजलानी, सोमी अली, ऐश्वर्या राय बच्चन, कैटरीना कैफ, यूलिया वंतूर जैसीएक्ट्रेस-मॉडल्स के साथ रिलेशनशिप में रहे.
वैसे तो संगीता बिजलानी को ही सलमान की पहली गर्लफ्रेंड माना जाता है. इसकी वजह यह है कि जब सलमान संगीता के साथ रिलेशन में थे, तब वे स्टार बन चुके थे. लेकिन कम ही लोगों को पता होगा कि सलमान की पहली गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी नहीं, शाहीन जाफरी थीं. तब सलमान की उम्र 19 साल थी और उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम तक नहीं रखा था.
कौन थीं शाहीन जाफरी और कैसा था सलमान के साथ उनका रिश्ता? आइए जानें-
भारतीय सिने जगत के दाना मुनि अशोककुमार की बेटी भारती की शादी सईद जाफरी के भाई हामिद जाफरी से दूसरी शादी की. हामिद-भारती की दो बेटियां हुईं – जेनिव आडवाणी और शाहीन जाफरी.इन्ही शाहीन जाफरी के बारे में हम बात कर रहे हैं. इस तरह अशोक कुमार की नातिन हुईं शाहीन जाफरी. वहीं, जेनिव आडवाणी की बेटी कियारा आडवाणीकाशानदार काम आप M.S. Dhoni: The Untold Story और नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज’ में देख चुके हैं.
बहरहाल, सलमान और शाहीन की लव स्टोरी उस जमाने की है जब सलमान फिल्म स्टार नहीं बने थे और मुंबई के सेंट जेवियर कॉलेज में सेकंड ईयर के स्टूडेंट थे. वहीं शाहीन भी पढ़ाई कर रही थीं. कहते हैं कि शाहीन से मिलने के लिए सलमान घंटों उनके कॉलेज के बाहर इंतजार करते थे. उन दिनों सलमान की लाल रंग की स्पोर्ट्स कार को अक्सर सेंट जेवियर्स कॉलेज के सामने खड़ा देखा जाता था.
सलमान खान की बायोग्राफी ‘बीइंग सलमान’ में जसीम खान ने लिखा है कि सलमान शाहीन के घर दूध और ब्रेड तक पहुंचाया करते थे. कुछ समय बाद सलमान ने शाहीन को बतौर गर्लफ्रेंड अपने परिवार से भी मिलवाया था, दोनों परिवारों ने भी इस रिश्ते को कबूल कर लिया था. दोनों की शादी की चर्चा भी शुरू हो गयी थी, लेकिन उनके इस रिश्ते के बीच 1980 में मिस इंडिया रह चुकी संगीता बिजलानी आ गयीं.
उन दिनों संगीता अपने ब्वॉयफ्रेंड बिंजू अली से ब्रेकअप के बाद अकेली थीं और अक्सर होटल ‘सी रॉक’ के उसी हेल्थ क्लब में नजर आती थीं, जहां सलमान-शाहीन एक साथ आते थे. हालांकि शाहीन से रिश्ते पर सलमान कहतेरहे हैं कि शाहीन से ब्रेकअप के बाद संगीता उनकी जिंदगी में आयी थीं.
बाद में शाहीन ने बिजनेसमैन विक्रम अग्रवाल से शादी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




