Netflix की ‘बाहुबली” में राहुल बोस और मृणाल ठाकुर

Updated:
विज्ञापन

सिंगापुर : नेटफ्लिक्स ने शुक्रवार को ‘बाहुबली : बिफोर द बिगनिंग’ के कलाकारों के नाम की घोषणा की जो देश-विदेश में नया इतिहास रचने वाली फिल्म ‘बाहुबली’ का प्रीक्वल है. इस वेब सीरीज में शिवगामी की भूमिका में ‘लव सोनिया’ की अभिनेत्री मृणाल ठाकुर दिखायी देंगी जबकि राहुल बोस स्कंददास की भूमिका निभाएंगे. ‘बाहुबली’ की […]

विज्ञापन

सिंगापुर : नेटफ्लिक्स ने शुक्रवार को ‘बाहुबली : बिफोर द बिगनिंग’ के कलाकारों के नाम की घोषणा की जो देश-विदेश में नया इतिहास रचने वाली फिल्म ‘बाहुबली’ का प्रीक्वल है. इस वेब सीरीज में शिवगामी की भूमिका में ‘लव सोनिया’ की अभिनेत्री मृणाल ठाकुर दिखायी देंगी जबकि राहुल बोस स्कंददास की भूमिका निभाएंगे. ‘बाहुबली’ की दोनों फिल्मों में राम्या कृष्णा ने शिवगामी की भूमिका निभायी थी.

विज्ञापन

यह सीरीज आनंद नीलकांतन की किताब पर आधारित है। इसमें अतुल कुलकर्णी, वकार शेख, जमील खान, सिद्धार्थ अरोड़ा और अनूप सोनी भी नजर आएंगे. इस सीरीज में रानी शिवगामी और उनके साम्राज्य के नाटकीय उत्कर्ष को दिखाया जाएगा.

नेटफ्लिक्स ने ‘बाहुबली: बिफोर द बिगनिंग’ की घोषणा अगस्त में की थी और इसके दो सेशन के प्रसारण को अनुमति दे दी है. सीरीज के पहले सेशन में नौ एपिसोड होंगे और इसमें शिवगामी के विद्रोही और बदला लेने वाली लड़की से बुद्धिमान और अद्वितीय रानी बनने तक के सफर को दिखाया जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola