#MeToo: आलोक नाथ ने विन्ता नंदा के खिलाफ दर्ज कराया मानहानि का मामला, मुआवजे में मांगा एक रुपया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Oct 2018 8:17 PM
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता आलोक नाथ ने लेखक-निर्देशक विन्ता नंदा के खिलाफ दीवानी वाद दर्ज कराते हुए उनकी कथित मानहानि के मामले में एक रुपये मुआवजा की मांग की है. नंदा ने उन पर बलात्कार के आरोप लगाए हैं. इस बीच, आलोक नाथ की पत्नी आशु ने मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया और […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता आलोक नाथ ने लेखक-निर्देशक विन्ता नंदा के खिलाफ दीवानी वाद दर्ज कराते हुए उनकी कथित मानहानि के मामले में एक रुपये मुआवजा की मांग की है.
नंदा ने उन पर बलात्कार के आरोप लगाए हैं. इस बीच, आलोक नाथ की पत्नी आशु ने मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया और मानहानि मामले में लेखक-निर्देशक के खिलाफ सुनवाई शुरू करने की मांग की.
नंदा की वकील ध्रुति कपाड़िया ने कहा कि वह कानूनी तौर पर अपनी लड़ाई लड़ेंगे. आलोक नाथ ने दिंडोशी सत्र अदालत का रुख करते हुए दीवानी वाद दर्ज करा उनकी छवि को हुए नुकसान के लिए एक रुपये और नंदा से माफी मांगने की मांग की.
शनिवार को अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष दायर शिकायत में आलोक नाथ और उनकी पत्नी ने उनके द्वारा भेजे गये पत्र को संज्ञान में लेने के लिए उपनगरीय अंबोली थाना को निर्देश देने की मांग की है.
अभिनेता की पत्नी सोमवार को मजिस्ट्रेट आर एम नेर्लिकर के समक्ष पेश हुई और अपना बयान तथा शिकायत दर्ज करायी. उन्होंने अदालत से कहा कि नंदा के आरोपों ने उनकी (नाथ और आशु की) छवि नुकसान पहुंचाया है.
मजिस्ट्रेट ने मामले की सुनवाई एक नवंबर तक स्थगित कर दी है. अगली सुनवाई में अदालत नाथ और उनकी पत्नी की ओर से तीन गवाहों के बयान दर्ज करेगी. विन्ता नंदा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाल आरोप लगाया था कि अभिनेता ने 19 वर्ष पहले उनका बलात्कार किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










