MeToo: साजिद खान के खिलाफ खुलकर सामने आयीं बिपाशा बसु, कहा- महिलाओं के प्रति उनका रवैया हमेशा असभ्य रहा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Oct 2018 9:56 PM
मुंबई : अभिनेत्री बिपाशा बसु ने शुक्रवार को फिल्मकार साजिद पर लगे आरोपों पर कहा कि वह खुश हैं कि महिलाओं ने उनके (साजिद) साथ हुए अपने अनुभवों को साझा किया. अदाकारा का कहना है कि फिल्म सेट पर महिला कलाकारों और अन्य महिला सदस्यों के साथ उनका रवैया हमेशा असभ्य रहा है. साजिद पर […]
मुंबई : अभिनेत्री बिपाशा बसु ने शुक्रवार को फिल्मकार साजिद पर लगे आरोपों पर कहा कि वह खुश हैं कि महिलाओं ने उनके (साजिद) साथ हुए अपने अनुभवों को साझा किया.
अदाकारा का कहना है कि फिल्म सेट पर महिला कलाकारों और अन्य महिला सदस्यों के साथ उनका रवैया हमेशा असभ्य रहा है. साजिद पर अदाकारा सलोनी चोपड़ा और एक पत्रकार ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं.
वर्ष 2014 में फिल्म ‘हमशकल्स’ में साजिद के साथ काम कर चुकी अदाकारा ने कहा कि हालांकि निर्देशक ने उनके साथ कभी बदसलूकी नहीं की लेकिन उनका महिलाओं के प्रति रवैया हमेशा असभ्य था.
बिपाशा ने ट्विटर पर एक बयान में कहा, मैं खुश हूं कि महिलाएं इन पुरुषों के अत्याचारों के खिलाफ बोल रही हैं. लेकिन मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ. यह उनका महिलाओं के प्रति सामान्य व्यवहार था जो मुझे परेशान करता था, वह खुले तौर पर अश्लील मजाक करते थे और लड़कियों के प्रति उनका रवैया भी असभ्य था.
उन्होंने लिखा कि उन्हें कहा गया था कि वह उन्हें कुछ ना कहें तो उन्होंने अपना काम पूरा होने के बाद निर्माताओं को स्पष्ट कर दिया कि वह आगे कभी उनके (साजिद के) साथ कोई काम नहीं करेंगी. बिपाशा ने एक अन्य ट्वीट में भारत में ‘मी टू’ अभियान शुरू करने के लिए तनुश्री दत्ता की सराहना भी की.
उन्होंने लिखा, तनुश्री दत्ता मुबारक हो… क्योंकि उनकी वजह से कई और महिलाओं को उन पुरुषों के खिलाफ बोलने की हिम्मत मिली जो महिलाओं का फायदा उठाते हैं… अपने रुतबे, ताकत और पहुंच के जरिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










