ePaper

‘गर्लफ्रेंड’ दिशा पटानी के साथ यहां समय बिता रहे हैं टाइगर

Updated at : 12 Aug 2018 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
‘गर्लफ्रेंड’ दिशा पटानी के साथ यहां समय बिता रहे हैं टाइगर

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने कथित रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में हमेशा रहते हैं. ऐसी खबरें हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी टाइगर की गर्लफ्रेंड हैं. हालांकि इस पर अभी तक न ही टाइगर ने कुछ कहा है और न ही दिशा ने, लेकिन अफवाहें कुछ ऐसी ही […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने कथित रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में हमेशा रहते हैं. ऐसी खबरें हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी टाइगर की गर्लफ्रेंड हैं. हालांकि इस पर अभी तक न ही टाइगर ने कुछ कहा है और न ही दिशा ने, लेकिन अफवाहें कुछ ऐसी ही उड़ रही हैं.

अब असल में इन दोनों के बीच क्या चल रहा है ये तो वही जाने और जब इस बारे में बात की जायेगी तभी पता चलेगा. लेकिन हाल ही में एक खबर आयी है कि टाइगर और दिशा जल्दी ही एक अपार्टमेंट में शिफ्ट होने वाले हैं.
टाइगर ने पिछले दिनों ही में मुंबई के बांद्रा में माउंट मैरी के पास वास्तु हाइट्स में एक अपार्टमेंट लिया है जहां पर वो किराये से रहते हैं. इतना ही नहीं अफवाहें ये भी हैं कि इसी अपार्टमेंट में टाइगर और दिशा अपना क्वालिटी टाइम बिताते हैं, पर वहीं कुछ का कहना है कि इस अपार्टमेंट में एक्ट्रेस दिशा रहती हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola