आमिर खान होंगे इंडियन स्क्रीनराइटर्स कॉन्फ्रेंस में मुख्य अतिथि

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुंबई : सुपरस्टार आमिर खान इंडियन स्क्रीनराइटर्स कॉन्फ्रेंस (आईएससी) में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. सम्मेलन का पांचवां संस्करण बांद्रा के सेंट एंड्रूज ऑडिटोरियम में एक से तीन अगस्त के बीच आयोजित किया जाएगा. पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध पत्रकार विनोद दुआ कांफ्रेंस के पहले दिन मुख्य वक्ता के रूप में अपनी बात रखेंगे. […]

विज्ञापन

मुंबई : सुपरस्टार आमिर खान इंडियन स्क्रीनराइटर्स कॉन्फ्रेंस (आईएससी) में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे.

विज्ञापन

सम्मेलन का पांचवां संस्करण बांद्रा के सेंट एंड्रूज ऑडिटोरियम में एक से तीन अगस्त के बीच आयोजित किया जाएगा.

पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध पत्रकार विनोद दुआ कांफ्रेंस के पहले दिन मुख्य वक्ता के रूप में अपनी बात रखेंगे.

सम्मेलन का थीम इस साल ‘वेयर माइंड इज विदआउट फियर’ है. साल में दो बार होने वाले इस सम्मेलन का आयोजन स्क्रीनराइटर्स एसोसियेशन कर रहा है.

सम्मेलन में विभिन्न विषयों पर परिचर्चा की जाएगी और चर्चा करने वालों में अभिनेता सुमित व्यास, लेखक बशारत पीर, फिल्म निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर सहित अन्य शामिल होंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola