ePaper

''बिहारी बाबू'' को लंदन में मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

Updated at : 03 Mar 2018 2:26 PM (IST)
विज्ञापन
''बिहारी बाबू'' को लंदन में मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

लंदन : अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा को कला और राजनीति में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए यहां ब्रिटिश संसद परिसर में आयोजित एक समारोह में लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया गया. ब्रिटेन एशियन वॉयस वीकली समाचारपत्र द्वारा सिन्हा को पॉलिटिकल एंड पब्लिक लाइफ अवार्ड प्रदान किया गया. समाचारपत्र का यह 12वां साल है. […]

विज्ञापन

लंदन : अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा को कला और राजनीति में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए यहां ब्रिटिश संसद परिसर में आयोजित एक समारोह में लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया गया. ब्रिटेन एशियन वॉयस वीकली समाचारपत्र द्वारा सिन्हा को पॉलिटिकल एंड पब्लिक लाइफ अवार्ड प्रदान किया गया. समाचारपत्र का यह 12वां साल है.

इसे भी पढ़ें : बिहार : …जब शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, समय बतायेगा कि 2019 में क्या विकल्प चुनूंगा

हाउस ऑफ कॉमन के मेंबर्स डायनिंग हॉल में समारोह का आयोजन किया गया था. गुरूवार को इस समारोह में सांसदों, कारोबारी और समाज से जुड़े नेताओं ने भाग लिया. ये लोग ब्रिटेन में हो रही भीषण बर्फबारी के बीच खराब मौसम का सामना करते हुए कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे. 72 वर्षीय सिन्हा ने पुरस्कार प्राप्त करने के समय दिए अपने भाषण में कहा कि दुनिया में प्रतिस्पर्धा इतनी ज्यादा है कि आपको खुद को बाकी लोगों से श्रेष्ठ साबित करना होता है.

फिल्म अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि यदि आप खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित नहीं कर सकते, तो खुद को बाकी लोगों से श्रेष्ठ तो साबित कर ही सकते हैं. 60 के दशक में अपने कैरियर की शुरूआत करने वाले सिन्हा ने 225 से अधिक हिंदी फिल्मों में काम किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola