ePaper

अमिताभ बच्चन का Tweet - सिनेमा राष्ट्रों को साथ लाता है...!

Updated at : 14 Jan 2018 3:10 PM (IST)
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन का Tweet - सिनेमा राष्ट्रों को साथ लाता है...!

मुंबई : बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा है कि उन्हें इस बात को लेकर गर्व महसूस होता है कि सिनेमा राष्ट्रों को साथ लाता है. बच्चन ने ट्वीट किया, फ्रांसीसी राजदूत ने मुझे बैले प्रस्तुति ‘बोन्जोर इंडिया’ में आमंत्रित किया. अमेरिकी महावाणिज्य दूत ने मुझे चाय पर बुलाया. जापान, आस्ट्रेलिया, इस्राइल और पाकिस्तान के […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने कहा है कि उन्हें इस बात को लेकर गर्व महसूस होता है कि सिनेमा राष्ट्रों को साथ लाता है.

बच्चन ने ट्वीट किया, फ्रांसीसी राजदूत ने मुझे बैले प्रस्तुति ‘बोन्जोर इंडिया’ में आमंत्रित किया. अमेरिकी महावाणिज्य दूत ने मुझे चाय पर बुलाया.

जापान, आस्ट्रेलिया, इस्राइल और पाकिस्तान के राजदूत/महावाणिज्य दूत यात्रा करते हैं और मुलाकात करते हैं. मैं इस बात को लेकर सम्मानित महसूस करता हूं कि सिनेमा राष्ट्रों को साथ लाता है.

75 साल के बच्चन अपनी आगामी फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां’ की शूटिंग में इन दिनों व्यस्त हैं. इस फिल्म में आमिर खान, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी नजर आयेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola