Lok Sabha Election 2024: पश्चिम बंगाल के बीरभूम में मतगणना के पूर्व थैला बम मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Published by : Sameer Oraon Updated At : 04 Jun 2024 8:36 AM

विज्ञापन

बंगाल के बीरभूम में थैला बम मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गयी है. बन निरोधक दस्ते की टीम भी पहुंच गयी है.

विज्ञापन

मुकेश तिवारी, बीरभूम: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में मंगलवार सुबह मतगणना के पूर्व थैला बम मिलने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. घटना दुबराजपुर थाना इलाके के लो ग्राम पंचायत की है. थैला बम की बरामदगी बड़ारी ग्राम के पास से गुजर रही अजय नदी के किनारे हुई. जिससे आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है. हालांकि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गयी. इसके बाद इसकी सूचना सीआईडी बम निरोधक दस्ते को दी गयी. बम निरोधक दस्ते के लोग घटनास्थल पर पहुंचकर बम को डिफ्यूज करने में जुटे हुए हैं.

आसपास के इलाके में दहशत का माहौल

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में मतगणना के पूर्व रात में इतनी संख्या में बमों के मिलने से आसपास के इलाके में लोग दहशत माहौल है. ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि उक्त बम किसी राजनीतिक दलों के इशारे पर ही छिपाकर रखा गया था. पुलिस ने बताया कि थैला में करीब 25 की संख्या में बम मिले हैं. फिलहाल इसकी छानबीन की जा रही है कि ये बम किसने और किस मकसद से लगाया है.

शांति भंग करने के उद्देश्य से छिपाकर रखा गया था बम

गौरतलब है की बीत माह 13 मई को जिले के दो लोकसभा सीट पर मतदान हुआ था. इसके बाद जिले में चुनाव के बाद हिंसा की एक दो घटना घटी. लेकिन आज मतगणना के पूर्व बम मिलने से एक बार फिर से ग्रामीणों में डर का माहौल है. गांव के लोगों का कहना है कि मतगणना के बाद इलाके में शांति भंग करने के उद्देश्य से यहां पर बम को छिपाकर रखा गया था.

बीजेपी बोली- हिंसा फैलाने के उद्देश्य से एकत्र किया गया था बम

वहीं, घटना को लेकर बीरभूम जिला भाजपा अध्यक्ष ध्रुव साहा का कहना है कि चुनाव के बाद हिंसा फैलाने के उद्देश्य से ही उक्त बमों को एकत्र कर शासक दल के लोगों ने छिपाकर रखा हुआ था. भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं को शासक दल चुनाव के बाद टार्गेट कर सकती है. संभवत: इसी वजह से इन बमों को जमा किया गया था. ध्रुव का कहना है की पुलिस और प्रशासन इस दिशा में उपयुक्त कदम उठाए. इधर, तृणमूल कांग्रेस के नेता विकास राय चौधरी ने भाजपा के इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है.

Also Read: पश्चिम बंगाल : चुनावी ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ जवान महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola