ePaper

लोकसभा चुनाव 2024 के ऐलान से पहले जानें 2019 में वोटिंग और काउंटिंग की डिटेल

Updated at : 16 Mar 2024 2:17 PM (IST)
विज्ञापन
lok sabha chunav 2024

लोकसभा चुनाव 2019, 7 चरणों में कराए गए थे. 11 अप्रैल 2019 से शुरू होकर 19 मई 2019 तक मतदान की प्रक्रिया चली.

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019 में भारत में 7 चरणों में 542 सीटों पर चुनाव कराए गए थे. पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे, पांचवें, छठे और सातवें चरण में कितनी-कितनी सीटों पर वोटिंग हुई थी. किस दिन मतगणना हुई, इन सबके बारे में जानना चाहते हैं, तो इस रिपोर्ट को जरूर पढ़ें.

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव 7 चरणों में कराए गए थे. 11 अप्रैल 2019 से शुरू होकर 19 मई 2019 तक मतदान की प्रक्रिया चली. इस दौरान देश के सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में पहले चरण की वोटिंग 11 अप्रैल 2019 को हुई. इस दिन देश भर के 20 राज्यों की कुल 91 लोकसभा सीटों पर मतदान कराए गए थे.

दूसरे चरण की वोटिंग 18 अप्रैल 2019 को हुई. इस दिन देश के 13 राज्यों के कुल 95 संसदीय क्षेत्रों यानी लोकसभा सीटों पर लोगों ने वोट किया.

Also Read : 542 लोकसभा सीट पर 7 चरणों में हुआ वोट, झारखंड में 4 चरणों में लोगों ने किया था मतदान

तीसरे चरण के चुनाव में सबसे ज्यादा 117 सीटों पर वोटिंग हुई थी. इस चरण में 15 राज्यों को शामिल किया गया था. तीसरे चरण का मतदान 23 अप्रैल 2019 को हुआ था.

चौथे चरण में कुल 71 लोकसभा सीटों पर मतदान कराया गया था. चौथे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को हुई थी. इसके बाद जितने चरणों की वोटिंग हुई, उसमें सीटों की संख्या इससे कम ही रही.

लोकसभा के पांचवें चरण में 7 राज्यों में लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. इन 7 राज्यों में कुल 51 लोकसभा सीटें थीं, जहां चुनाव कराए गए. वोटिंग 6 मई 2019 को हुई थी.

छठे चरण का वोट 12 मई 2019 को हुआ था. इस दिन 7 राज्यों में चुनाव हुए थे. इनमें 59 लोकसभा क्षेत्र के वोटर्स ने अपने लोकतांत्रिक अधिकार (मतदान) का इस्तेमाल किया था.

सातवें और आखिरी चरण में कुल 59 संसदीय सीटों पर मतदान हुआ था. आखिरी चरण की वोटिंग 19 मई 2019 को हुई थी. इस दिन 8 राज्यों में चुनाव कराए गए थे.

देश की 543 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में सबसे ज्यादा सीटों पर तीसरे चरण में वोटिंग हुई थी. 23 अप्रैल को तीसरे चरण में मतदान हुआ था, जिसमें 117 लोकसभा सीटों पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था.

11 अप्रैल से 19 मई 2019 तक चली मतदान की प्रक्रिया के बाद मतगणना होती है. वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव की मतगणना 23 मई 2023 को हुई थी. इसी दिन सभी लोकसभा सीटों के परिणाम की घोषणा कर दी गई थी.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola