Varun Gandhi: रायबरेली या अमेठी से चुनाव लड़ेंगे वरुण गांधी? पीलीभीत से टिकट कटने पर कैसा था मेनका गांधी का रिएक्शन

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 07 Apr 2024 9:23 PM

विज्ञापन

varun-gandhi

Varun Gandhi: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी ने पीलीभीत सीट से दो बार के सांसद वरुण गांधी का टिकट काट दिया और जितिन प्रसाद को नये उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतारा. टिकट कटने के बाद वरुण गांधी ने पीलीभीत के नाम भावुक पत्र लिखा था. पीलीभीत गांधी परिवार की परंपरागत सीट रही है. 30 साल बाद पहली बार ऐसा होगा, जब चुनावी मैदान से गांधी परिवार गायब रहेगा. वरुण गांधी का टिकट कटने के बाद सभी ये जानना चाहते हैं कि उनकी मां और सुलतानपुर से बीजेपी उम्मीदवार मेनका गांधी का रिएक्शन कैसा था. इस बीच मीडिया में ये भी चर्चा चल रही है कि बीजेपी वरुण गांधी को रायबरेली या अमेठी सीट से चुनाव लड़ा सकती है. हालांकि इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है. जब ये सवाल वरुण गांधी की मां मेनका गांधी से किया गया, तो उनका जवाब मजेदार था.

विज्ञापन

Varun Gandhi: रायबरेली व अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में वरुण के मैदान में उतरने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, मैं भाजपा में हूं, दूसरी पार्टी (कांग्रेस) की नेता नहीं जो उसके बारे में आपको जानकारी दूं.

वरुण गांधी पर नाज

मेनका गांधी से जब वरुण गांधी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, वरुण पर मुझे नाज है. वो तीन बार सांसद बने. 28 साल की छोटी उम्र से उन्होंने राजनीति की शुरुआत की और सांसद बने. जब उन्होंने छोड़ा, तो इस तरह से छोड़ा कि पूरे क्षेत्र के लोग उन्हें खोज रहे हैं. उनकी कमी महसूस कर रहे हैं. मेनका ने कहा, अब आगे उसकी जिंदगी कहां लेकर जाती है, ये देखने की बात है. मुझे पूरा विश्वास है, वरुण गांधी जो भी करेंगे, देश के लिए करेंगे. बीजेपी पार्टी लाइन से हटकर बयान देने वाले मामले पर मेनका गांधी ने कहा, मैंने हमेशा वरुण को कहा है कि भला करते रहो, एक दिन दुनिया आपके लिए भला करेगी.

क्या मेनका गांधी के लिए प्रचार करेंगे वरुण गांधी

बीजेपी की लोकसभा उम्मीदवार मेनका गांधी से जब पूछा गया कि क्या उनके बेटे वरुण गांधी उनके लिए चुनाव प्रचार करेंगे. इस सवाल पर मेनका गांधी ने कहा, अभी मैं खुद चुनाव प्रचार में व्यस्त हूं. वरुण के प्रचार पर अभी मैंने कुछ नहीं सोचा है. अभी चुनाव में काफी समय है, आगे क्या होता देखना है. यह पूछे जाने पर कि क्या वरुण गांधी उनके चुनाव का संचालन करेंगे, मेनका गांधी ने कहा, इस समय वरुण गांधी और उनकी पत्नी बीमार हैं, इसलिये वह आराम कर रहे हैं.

1989 में पहली बार चुनाव जीती थी मेनका गांधी

मेनका गांधी ने पहली बार वर्ष 1989 में जनता दल के टिकट पर पीलीभीत लोकसभा सीट जीती थी मगर 1991 में उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था लेकिन साल 1996 के चुनाव में उन्होंने फिर से जीत हासिल की. वह साल 1998 और 1999 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में फिर इसी सीट से सांसद चुनी गईं. ​​उन्होंने 2004 और 2014 में भाजपा उम्मीदवार के रूप में सीट जीती. उनके बेटे वरुण गांधी 2009 और 2019 में भाजपा उम्मीदवार के रूप में पीलीभीत से सांसद बने.

टिकट कटने पर वरुण ने लिखा था पत्र

सांसद के रूप में कई बार अपनी ही सरकार के खिलाफ मुखर हुए वरुण गांधी ने टिकट कटने के बाद अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को एक भावनात्मक पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके साथ उनका रिश्ता उनकी आखिरी सांस तक बरकरार रहेगा. मौजूदा सांसद ने कहा कि पीलीभीत के साथ उनका रिश्ता प्यार और विश्वास का है, जो किसी भी राजनीतिक नफे-नुकसान से कहीं ऊपर है.

Also Read: वरुण गांधी नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, कांग्रेस के ऑफर का भी नहीं दिया जवाब

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola