Amit Shah: 'पाकिस्तान को घुसकर मारा', जानें बालाकोट स्ट्राइक, पुलवामा और UCC पर क्या बोले अमित शाह
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 16 May 2024 6:31 PM
amit shah ani
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ खास बातचीत में बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक, पुलवामा हमले और UCC को लेकर जवाब दिया.
Amit Shah: विपक्ष द्वारा एक बार फिर बालाकोट स्ट्राइक और पुलवामा हमले के मुद्दे को उछालने और मोदी सरकार पर सवाल उठाने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को उसके घर में घुस कर मारा है. उन्होंने कहा, अगर उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की प्रतिक्रिया देखी होती तो वे ऐसा नहीं कहते. अमित शाह ने विपक्ष के नेताओं को छोटी मानसिकता वाला बताया और कहा, ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता लोगों को गुमराह कर रहे हैं. अमित शाह ने कहा सोनिया-मनमोहन सरकार के 10 साल में इतने बम धमाके हुए क्या उनमें से किसी के लिए कोई ठोस जवाब दिया गया? जयपुर, मुंबई, अहमदाबाद, मालेगांव में बम धमाके हुए, लेकिन आपने क्या किया. आपने अपना अल्पसंख्यक वोट बैंक खोने के डर से इसका विरोध भी नहीं किया. अपने वोट बैंक की वजह से. नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को उसके घर के अंदर घुसकर मारा.
अनुच्छेद 370 निरस्त होने के बाद कश्मीर में स्थिति बदल गई
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, बीजेपी सरकार ने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद कश्मीर में स्थिति बदल दी है. धारा 370 जाने के बाद कश्मीर पूरी तरह से बदल गया है. 33 साल के बाद वहां ताजिया का जुलूस निकला. 2 करोड़ 11 लाख पर्यटक वहां आए. पत्थरबाजी की घटना पूरे साल में एक भी नहीं हुई. कश्मीर में हर घर में हमने गैस पहुंचाया, नल-जल योजना का लाभ दिया गया. कश्मीर के सभी लोगों को 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है. वहां के लिए हमने कठोर कार्रवाई भी की है. जिन घर से पत्थरबाजी की घटना में लोग शामिल हुए, उन्हें सरकारी नौकरी से हाथ धोना पड़ा. इसके अलावा आतंकवादियों के साथ साठगांठ रखने वालों को भी सरकार नौकरी का लाभ नहीं दिया जा रहा. जो लोग भारत के संविधान को नहीं मानते थे, उन्होंने अब दो दिन पहले चुनाव में वोट डाला है. फारूक अब्दुल्ला के शासन काल में वहां 7-10% मतदान होता था, लेकिन एक दिन पहले यह 36% तक पहुंच गया, पहली बार, 35% प्रवासी कश्मीरी पंडितों ने अपना वोट डाला.
UCC पर क्या बोले अमित शाह
UCC पर केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने कहा, निश्चित तौर पर UCC हमारे संकल्प पत्र का एक अहम मुद्दा है. UCC हम लाएंगे. एक देश-एक चुनाव का नियम भी हम लाना चाहते हैं. अमित शाह से जब पूछा गया कि तमाम विपक्षी पार्टियां यूसीसी का विरोध कर रही हैं, उन्होंने कहा है कि वो यूसीसी लाने नहीं देंगे, तो उन्होंने कहा, विपक्ष ने अनुक्षेद 370 का भी विरोध किया था. लेकिन हम उसे लेकर आय. उसी तरह यूसीसी भी हम लेकर आएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










