Lok Sabha Election Date 2024: 1.82 करोड़ नए वोटर करेंगे मतदान, जानें पुरुष, महिला समेत कुल मतदाताओं के आंकड़ें

Lok Sabha Election Date 2024
Lok Sabha Election Date 2024: आइए जानते है कि आम चुनाव 2024 के लिए कुल कितने मतदाता रजिस्टर है. इस आम चुनाव में कुल कितने मतदाता हिस्सा ले सकते है. साथ ही यह भी जानकारी लें कि कितने नए वोटर इस बार मतदान करेंगे.
Lok Sabha Election Date 2024: लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान किया जा चुका है. निर्वाचन आयोग की ओर से प्रेस कांफ्रेस कर चुनाव के पूरे शेड्यूल को जारी कर दिया गया है. आइए जानते है कि आम चुनाव 2024 के लिए कुल कितने मतदाता रजिस्टर है. इस आम चुनाव में कुल कितने मतदाता हिस्सा ले सकते है. साथ ही यह भी जानकारी लें कि कितने नए वोटर इस बार मतदान करेंगे.

Lok Sabha Election Date 2024: देखें वोटर्स के कुल आंकड़ें
- कुल मतदाता : करीब 97 करोड़
- युवा मतदाता : 21.5 करोड़
- नए मतदाता : 1.82 करोड़, 85 लाख महिला वोटर
- शारीरिक अपंगता वाले वोटर – 88 लाख
- 85 साल से ऊपर वाले वोटर – 82 लाख
- 2 लाख 18 हजार वोटर 100 साल से अधिक उम्र वाले है.
- पुरुष मतदाता : 49.7 करोड़
- महिला मतदाता : 47.1 करोड़
- महिला वोटर का जेंडर रेशियो 9.48 हो गया है
- 12 राज्यों में 1000 से ऊपर है जेंडर रेशियो यानि महिला वोटर पुरुष से ज्यादा हैं
- 1.89 करोड़ नए वोटर जोड़े गए हैं, इनमें युवतियों का अनुपात कहीं ज्यादा है
देखें…Lok Sabha Chunav 2024 की तारीखों के ऐलान की प्रेस कॉन्फ्रेंस LIVE देखें
ECI : कुल सात चरण में होंगे लोकसभा के चुनाव
पहला चरण : 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान
दूसरा चरण : 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान
तीसरा चरण : 7 मई को तीसरे चरण का मतदान
चौथा चरण : 13 मई को चौथे चरण का मतदान
पांचवा चरण : 20 मई को पांचवे चरण का मतदान
छठा चरण : 25 मई को छठें चरण का मतदान
सातवां चरण : 1 जून को सातवें चरण का मतदान
मतगणना : 4 जून को होगी मतगणना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










