Lok Sabha Election 2024 : NDA को मिली बहुमत, झारखंड बीजेपी कार्यालय में जश्न का माहौल, अमर बाउरी ने कही ये बात

Updated:
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में एनडीए को बहुमत मिलने पर झारखंड बीजेपी कार्यालय में जश्न का माहौल है. कार्यकर्ताओं में जम कर उत्साह है.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव में एनडीए को बहुमत मिलने पर बीजेपी के रांची मुख्यालय में जश्न शुरु हो गया है. बीजेपी प्रदेश कार्यालय में एनडीए के बहुमत का आंकड़ा पार करने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कही ये बात

लोकसभा चुनाव में बहुमत का आंकड़ा पार करने पर झारखंड के नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने देश की जनता का आभार व्यक्त किया और कहा कि तीसरी बार सत्ता में वापस लाने के लिए जनता का धन्यवाद. झारखंड की पांच सीटें जिनमें बीजेपी हार के करीब है पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अभी तो जश्न का माहौल है. हार पर मंथन किया जाएगा, लेकिन इस वक्त पूरा ध्यान जश्न पर है.

बीजेपी को हुआ 3 सीटों का नुकसान

लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 8 सीटों पर जीत मिली है. झामुमो ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं कांग्रेस ने 2 सीटों पर अपना परचम लहराया है. बीजेपी ने गोड्डा, चतरा, धनबाद, रांची, हजारीबाग, कोडरमा, जमशेदपुर, पलामू में जीत दर्ज की है. आजसू गिरिडीह सीट जीतने में कामयाब रही. वहीं राजमहल, सिंहभूम में झामुमो ने झंडा गाड़ दिया. कांग्रेस ने खूंटी और लोहरदगा में अपना परचम लहराया. दुमका में फिलहाल गिनती जारी है. झामुमो प्रत्याशी नलीन सोरेन और बीजेपी प्रत्याशी सीता सोरेन के बीच कांटे की टक्कर चल रही है. आपको बता दें कि 2019 के चुनाव में बीजेपी ने कुल 11 सीटें जीती थी और आजसू के खाते में एक सीट आई थी.

बीजेपी के दिग्गज नेता की हुई हार

इस चुनाव में खूंटी से बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मंडा की बड़े अंतर से हार गए. उनको कांग्रेस के कालीचरण मुंडा ने मात दी. आपको बता दें कि 2019 के चुनाव में अर्जुन मुंडा ने कालीचरण मुंडा को सिर्फ 1445 वोटों से मात दी थी.

Also Read : खूंटी लोकसभा चुनाव 2024 : बीजेपी के गढ़ में फिर खिलेगा का कमल या कांग्रेस लहराएगी विजय पताका

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola