Lok Sabha Election 2024: 'पीएम मोदी को कोसना राहुल गांधी का एकसूत्रीय एजेंडा', फिर कांग्रेस पर भड़के प्रमोद आचार्य

Published by : Pritish Sahay Updated At : 29 May 2024 9:06 AM

विज्ञापन

Acharya Pramod Krishnam | ANI, X

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा है कि राहुल गांधी का एकमात्र एजेंडा पीएम मोदी को कोसना है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को भारतीय संस्कृति, परंपरा और विरासत का एहसास नहीं है.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक बार फिर कांग्रेस और राहुल गांधी पर बड़ा हमला किया है. उन्होंने कहा  है कि पीएम मोदी को कोसना राहुल गांधी का एक सूत्रीय एजेंडा है. सच्चाई यह है कि राहुल गांधी को भारतीय संस्कृति, परंपरा और विरासत का एहसास नहीं है. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब लोकसभा के अंतिम चरण के चुनाव से पहले बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर जमकर आरोप प्रत्यारोप लगी रही है. गौरतलब है कि हाल के दिनों में प्रमोद आचार्य कांग्रेस के खिलाफ बेबाकी से बयानबाजी कर रहे हैं. अपने बयानों के कारण ही उन्हें पार्टी से छह साल के लिए निलंबित कर दिया है.

कांग्रेस पर कई बार साध चुके है निशाना
पूर्व कांग्रेस नेता प्रमोद आचार्य इससे पहले भी कई बार राहुल गांधी और कांग्रेस को लेकर बड़ा बयान दे चुके हैं. मई महीने की शुरुआत में जब रायबरेली से राहुल गांधी को उम्मीदवार बनाया गया था उस समय भी आचार्य ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा था कि प्रियंका गांधी के चुनाव ना लड़ने से धीरे-धीरे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में एक ज्वालामुखी धधक रहा है जो 4 जून के बाद फटेगा. उन्होंने दावा करते हुए कहा था कि देश की आजादी के बाद कांग्रेस का एक और विभाजन होना सुनिश्चित है. 4 जून के बाद कांग्रेस दो धड़ों में बंट जाएगी. एक धड़ा होगा राहुल गांधी का और एक धड़ा होगा प्रियंका गांधी का होगा.

राम मंदिर को लेकर भी राहुल गांधी पर किया था हमला
इसी कड़ी में पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपने एक बयान में कहा था कि उन्होंने कांग्रेस में 32 साल से अधिक समय बिताया है. उन्होंने कहा था कि जब राम मंदिर का फैसला आया, तो राहुल गांधी ने अपने करीबी सहयोगियों के साथ बैठक की थी. जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद वे एक महाशक्ति आयोग बनाएंगे और राम मंदिर के फैसले को उसी तरह पलट देंगे जैसे राजीव गांधी ने शाहबानो के फैसले को पलट दिया था. आचार्य प्रमोद के इस बयान के बाद सियासी हलचल काफी तेज हो गई थी.

वहीं, आईएएनएस से बातचीत के दौरान प्रमोद आचार्य ने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर हमला करते हुए कहा था कि अगर भारत में लोकतंत्र मर गया होता तो क्या आप हर दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दे रहे होते. उन्होंने कहा था कि अगर भारत में लोकतंत्र नहीं होता तो सरकार के खिलाफ बोलते पर जेल में डाल दिया जाता. उन्होंने कहा था कि दुनियाभर में भारत से अच्छा लोकतंत्र कहीं नहीं है.

Also Read: Today News Wrap: पीएम मोदी आज बंगाल और ओडिशा में करेंगे जनसभा, दिल्ली में 50 डिग्री पहुंचा पारा, पढ़ें सुबह की बड़ी खबरें

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola