ePaper

कांग्रेस ने ओडिशा की 8 लोकसभा व 49 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की, सांसद सप्तगिरि उलाका को फिर से कोरापुट से टिकट

Updated at : 02 Apr 2024 5:40 PM (IST)
विज्ञापन
सप्तगिरि उलाका व शरत पटनायक

सप्तगिरि उलाका व शरत पटनायक

कांग्रेस ने मंगलवार को ओडिशा की 8 लोकसभा सीटों के साथ-साथ 49 विधानसभा सीटों के लिए भी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी. पार्टी ने इकलौते सांसद सप्तगिरि उलाका को फिर से कोरापुट से टिकट दिया है.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: भुवनेश्वर, बिपिन कुमार यादव-लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को प्रत्याशियों की सूची जारी की. इसमें ओडिशा की कुल 8 लोकसभा सीटें एवं 49 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं. पार्टी के एक मात्र सांसद सप्तगिरि उलाका को फिर से कोरापुट से टिकट दिया गया है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरत पटनायक नूआपडा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे.

बरगढ़ लोकसभा सीट से संजय भोई को टिकट
लोकसभा प्रत्याशियों की सूची के अनुसार ओडिशा की बरगढ़ लोकसभा सीट से संजय भोई, सुंदरगढ़ से जनार्दन देहुरी, बलांगीर से मनोज मिश्र, कलाहांडी से द्रौपदी माझी, कंधमाल से अमिर चंद नायक, नवरंगपुर से भुजबल माझी, ब्रह्मपुर से रश्मिरंजन पट्टनायक व कोरापुट से सप्तगिरि उलाका को प्रत्याशी बनाया गया है.

कांग्रेस के विधानसभा उम्मीदवारों की सूची
विधानसभा की सूची में नुआपडा से शरत पटनायक, पद्मपुर से टंकधर साहू, बिजेपुर से किशोर दफादार, बरगढ से निपन दास, भटली से ब्रह्मा महाकुड, ब्रजराजनगर से किशोर पटेल, तलसरा से प्रवोध तिर्की, सुंदरगढ से सुधाराणी राउडिया, रघुनाथपाली से गोपाल दास, राउरकेला से विरेन्द्र पटनायक, राजगांगपुर से राजन एक्का,लोईसिंहा से ओमप्रकाश कुंभार, पाटनागढ से अनिल मेहेर, बलांगीर से समरेन्द्र मिश्र, कांटाबांजी से संतोष सिंह सालुजा, उमरकोट से सनराज गोंड को टिकट दिया गया है.

कांग्रेस के विधानसभा उम्मीदवार
झरिगांव से हीरावती गोंड, नवरंगरपुर से दिल्लीप प्रधान, डाबुगां से लिपिका माझी, लांजीगढ़ से बलभद्र माझी, जूनागढ़ से तुलेश्वर नाएक, धर्मगड से रश्मिरेखा राउत, भवानीपाटना से सागर दास, नर्ला से भक्त चरण दास, बालिगुडा से सुरद प्रधान को टिकट दिया गया है.

कांग्रेस ने इन्हें दिया टिकट
जी उदयगिरि सीट से प्रफुल्ल प्रधान, फुलबाणी से प्रतिभा कहँर, कंटामाल से मनोज आचार्य, बौद्ध से नव मिश्र, भंजनगर से प्रशांत बिशोई, पोलसरा से अगस्ती वरदा, कविसूर्यनगर के चिरंजीव बिशोई, सोरडा से हरिकृष्णा रथ, सानखेमुंडी से रमेश जेना, चिकिटी से रवीन्द्र द्यान सामंतराय, मोहना से दासरथी गमांग, पारलाखेमुंडी से विजय पटनायक, गुणुपुर से सत्यजीत गमांग, बिशमकटक से नीलमाधव हिकाका. बिषम कटक से आपलस्वामी काड्राका, लक्ष्मीपुर से पवित्र साउंता को टिकट दिया गया है. कोटपाड से अनाम दिआन, जयपुर से तारा प्रसाद वाहिनीपति, कोरापुट से कृष्णचंद्र कुलदीप, पटांगी से रामचंद्र काडाम मालकानगिरि से माला माढी व चित्रोकोंडा से मंग खिल को टिकट दिया गया है.

कांग्रेस ने जारी की 11वीं सूची
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को 11वीं सूची जारी की. इसमें ओडिशा के आठ समेत 17 प्रत्याशियों की घोषणा की गयी है. बिहार से तीन, आंध्र प्रदेश से पांच एवं पश्चिम बंगाल से एक उम्मीदवार घोषित किया गया है. ओडिशा के कोरापुट से वर्तमान सांसद सप्तगिरि उलाका को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है.

19 अप्रैल से शुरू होंगे चुनाव
लोकसभा के लिए चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होंगे. इसके बाद छह और चरणों में 26 अप्रैल, सात मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को मतदान होगा. मतगणना चार जून को होगी.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola