CM Oath Ceremony: छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पदभार ग्रहण किया
Vishnu Deo Sai | PTI
CM Oath Ceremony LIVE Updates: मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के तौर पर मोहन यादव ने शपथ ली और अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में विष्णु देव साय ने भी शपथ ले ली है. इनके अलावा एमपी में नवनिर्वाचित दो डिप्टी सीएम ने भी शपथ ली. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा समेत कई दिग्गज इस कार्यक्रम में शामिल थे. इन राज्यों के शपथ ग्रहण समारोह से जुड़ी हर जरूरी अपडेट के लिए बने रहें प्रभार खबर डॉट कॉम के साथ…
अरुण साहू और विजय साहू बने छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम
पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बीजेपी नेता अरुण साव ने छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. उन्होंने पद एवं गापनीयता की शपथ ली. साहू ने लॉ की डिग्री ली और हाईकोर्ट में वकालत भी की है. 2022 में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बने. विजय शर्मा ने भी डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली. विजय शर्मा ने फिजिक्स में Msc, MCA की डिग्री ली है.
CM Oath Ceremony LIVE: राजेंद्र शुक्ला-जगदीश देवड़ा बने डिप्टी सीएम
राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ग्रहण ले ली है. बता दें कि राजेंद्र शुक्ला रीवा के बीजेपी विधायक है. वहीं, जगदीश देवड़ा का कद भी पार्टी में बहुत बड़ा माना जाता है.
एमपी की ‘मोहन यादव सरकार’ में होंगे दो डिप्टी सीएम, जानिए राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा का सियासी सफर
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए