पैसा बनाने वाला जादूगर या कोई ठग? जानिए कौन है ये वायरल Ravi OP Sharma
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 17 Oct 2025 11:33 AM
Ravi OP Sharma
Viral Ravi Op Sharma: बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक नाम काफी वायरल हो रहा है, ओपी रवि शर्मा. इस शख्स ने बताया कि वो नेटवर्क मार्केटिंग से जुड़ा है और उसका टर्नओवर करोड़ों का है. ऐसे में लोग जानना चाह रहे हैं कि ये ओपी शर्मा कौन है और ये क्या काम करता है.
Viral Ravi Op Sharma: इन दिनों युवाओं के बीच मार्केटिंग के करियर का बड़ा क्रेज है. ऐसा दावा किया जाता है कि जो इस करियर में एक बार इंटर कर गया, वो मालामाल हो सकता है. बड़े-बड़े घर, महंगी गाड़ियां और लग्जरी, मार्केटिंग के करियर में जाने के बाद ये सब लाइफस्टाइल का एक पार्ट बन जाता है. लेकिन क्या ये सच है या फिर चकाचौंध की इस दुनिया का काला सच कुछ और ही है?
बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक नाम काफी वायरल हो रहा है, ओपी रवि शर्मा. इस शख्स ने बताया कि वो नेटवर्क मार्केटिंग से जुड़ा है और उसका टर्नओवर इतना है जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं. साथ ही इसने अपने वीडियो में BMW से लेकर AUDI जैसी महंगी गाड़ी रखने के शौक के बारे में बताया है. अब ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल आने लगा कि आखिरी ये व्यक्ति है कौन और क्या करता है?
Who is Ravi OP Sharma: कौन है ओपी रवि शर्मा?
ओपी रवि शर्मा राजस्थान के जयपुर का रहने वाला है. वो खुद को नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी (Network Marketing Company) का हिस्सा बताते हैं. उन्होंने बताया है कि उनके पिता भी इस कंपनी से जुड़े हुए हैं. दरअसल, ओपी रवि शर्मा के पिता एक शिक्षक थे और उन्होंने 2000 में RCM नाम की एक कंपनी शुरू की थी. वे पार्ट टाइम में इस बिजनेस को चलाते थे. ये कंपनी हेल्थ केयर के प्रोडक्ट्स, पर्सनल केयर के प्रोडक्ट्स और लाइफस्टाइल से जुड़े प्रोडक्ट्स को बेचती है. वहीं पिछले कई सालों से रवि इस कंपनी को देख रहे हैं.
Viral Ravi Sharma: रवि ओपी शर्मा क्या दावा कर रहे हैं?
रवि ओपी शर्मा अपना महीने का टर्नओवर 100 करोड़ (OP Ravi Sharma Net Worth) रुपये से ऊपर बता रहे हैं. महीने में 6 लाख रुपये का GST भरने का दावा करते हैं. वहीं वो बताते हैं कि वे महंगी-महंगी गाड़ियां रखते हैं और ‘रॉल्स रॉय’ खरीदना चाहते हैं. रवि के दावे के अनुसार, उनके पास मर्सिडीज है, दो BMW और AUDI है. हालांकि, इतने बड़े-बड़े दावा करने वाले रवि ओपी शर्मा के नेट वर्थ या उनकी सैलरी के बारे में इंटरनेट पर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं मिलती है. हाल में कई मीडिया ने उनके इस दावे का खंडन भी किया है.
Network Marketing Kya Hai: क्या है नेटवर्क मार्केटिंग?
नेटवर्क मार्केटिंग को मल्टी-लेवल मार्केटिंग (MLM) भी कहते हैं. यह एक फील्ड है, जिसमें किसी प्रोडक्ट और सर्विस की बिक्री के लिए लोगों का मजबूत नेटवर्क तैयार किया जाता है. इस नेटवर्क को एक डेडलाइन में टारगेट पूरा करना होता है. नेटवर्क मार्केटिंग में काम करने वाले लोग किसी भी उम्र के हो सकते हैं और इस काम को पार्ट टाइम के तौर पर कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- लेडी IAS का फिटनेस अवतार, UPSC में रैंक 42 लाने वाली नंदिनी, देखें रोप क्लाइंब का वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










