32679 पुलिस भर्ती के बाद भी नाराज युवा, खास मांग को लेकर Social Media पर मचाया बवाल

Updated:
विज्ञापन
32679 पुलिस भर्ती के बाद भी नाराज युवा, खास मांग को लेकर Social Media पर मचाया बवाल

UP Police Constable Bharti Age Limit: यूपी में राज्य सरकार ने 32 हजार से अधिक पदों पर वैकेंसी (Vacancy) निकाली गई है. लेकिन इस वैकेंसी के तहत Age Limit नहीं बढ़ाई गई है. ऐसे में सोशल मीडिया पर युवा बवाल मचा रहे हैं. आइए, जानते हैं पूरा मामला.

विज्ञापन

UP Police Constable Bharti Age Limit: नववर्ष की शुरुआत के साथ ही उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. राज्य सरकार ने 32 हजार से अधिक पदों पर भर्ती का ऐलान किया है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर यह भर्ती निकाली है. हालांकि, नोटिफिकेशन जारी होते ही सोशल मीडिया पर युवाओं की हलचल तेज हो गई है और उम्र सीमा को लेकर एक ऑनलाइन अभियान भी शुरू हो गया है, जिसमें अभ्यर्थी कुछ बदलाव की मांग कर रहे हैं. आइए, जानते हैं ये पूरा मामला क्या है. क्यों सोशल मीडिया (Social Media) पर युवा बवाल मचा रहे हैं.

UP Police Constable Bharti Age Limit: सोशल मीडिया पर क्यों बवाल काट रहे हैं युवा

दरअसल, युवाओं को परेशानी अधिकतम आयु सीमा (UP Police Vacancy Age Limit) से है. युवाओं का कहना है कि समय पर भर्ती नहीं निकाली जाती है. ऐसे में प्रतीक्षा करते-करते युवाओं की उम्र बढ़ती जा रही है. ऐसे में वे मांग कर रहे हैं कि अधिकतम आयु सीमा बढ़ा दी जाए. X यानी कि ट्विटर पर कई युवा यूपी सरकार को टैग करते हुए आयु सीमा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.

UP Police

@Jaat_301 नाम से एक X यूजर ने लिखा, “उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती कई वर्षों से नहीं आई थी. माननीय @myogiadityanath जी, उत्तर प्रदेश #पुलिस भर्ती कई वर्षों से नहीं आई थी, जिसके कारण सामान्य वर्ग के हजारों युवा ज्यादा उम्र के हो चुके हैं. आपसे हाथ जोड़कर विनम्र अनुरोध है कृपया करके आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट प्रदान की जाए.” X प्लेटफॉर्म इस तरह की खबरों से पटा पड़ा है.

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, यदि भर्ती 1 जनवरी के बाद आती है तो आयु सीमा पर खड़े हजारों योग्य अभ्यर्थी बाहर हो जाएंगे. यह सीधा-सीधा मेहनत और उम्मीदों के साथ अन्याय है.

UP Police Constable Bharti: वैकेंसी निकलने के साथ ही सोशल मीडिया पर उठी मांग

32 हजार से अधिक पदों पर भर्ती का ऐलान होने के बाद बड़ी संख्या में युवा सरकार से आयुसीमा में राहत की मांग कर रहे हैं. अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्हें कम से कम तीन साल की अतिरिक्त छूट दी जानी चाहिए. इस मांग को लेकर सोशल मीडिया पर व्यापक अभियान चल रहा है, जिसमें हजारों छात्र और कई कोचिंग टीचर्स भी खुलकर समर्थन कर रहे हैं.

UP Police Constable Bharti Age Limit: क्या है यूपी पुलिस की आयु सीमा?

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आयुसीमा (UP Police Constable Bharti Age Limit) 18 से 22 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जुलाई 2025 से की जाएगी. ऐसे में जिन उम्मीदवारों की उम्र तय सीमा से अधिक हो चुकी है, वे खुद को इस भर्ती से बाहर मान रहे हैं और सरकार से विशेष राहत की गुहार लगा रहे हैं. यह पहली बार नहीं है जब आयुसीमा में छूट की मांग उठी हो. इससे पहले भी कई सरकारी परीक्षा (Sarkari Exams) के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट देने की मांग की गई है.

यह भी पढ़ें- 10वीं पास ध्यान दें! 25 हजार से अधिक वैकेंसी के लिए आज ही करें Apply

विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola