UGC Scholarship: NSP स्काॅलरशिप मेरिट लिस्ट जारी, इतने छात्रों को मिलेगी 1.5 लाख रुपये की वार्षिक सहायता

UGC Scholarship
UGC Scholarship News in Hindi: यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) ने शैक्षिक वर्ष 2023-24 के लिए स्नातकोत्तर अध्ययन के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति (एनएसपीजीएस) की मेरिट सूची जारी की है. इस योजना के तहत 10,000 छात्रों को वित्तीय सहायता के लिए चुना गया है और इसमें से 5,000 छात्र विज्ञान और 5,000 छात्र मानविकी (Humanities) से हैं.
UGC Scholarship News in Hindi: यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) ने शैक्षिक वर्ष 2023-24 के लिए स्नातकोत्तर अध्ययन के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति (एनएसपीजीएस) की मेरिट सूची जारी की है. इस योजना के तहत 10,000 छात्रों को वित्तीय सहायता के लिए चुना गया है और इसमें से 5,000 छात्र विज्ञान और 5,000 छात्र मानविकी (Humanities) से हैं.
इसलिए की गई थी पहल (UGC Scholarship in Hindi)
राष्ट्रीय छात्रवृत्ति (एनएसपीजीएस) योजना की शुरुआत भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि के मेधावी छात्रों की मदद के लिए की गई थी. इसका मुख्य उद्देश्य भारत में अपनी पहली स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त करने वाले छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करके उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करना है.
यह भी पढ़ें- CBSE Exam: सीबीएसई कक्षा 12 के छात्रों को मिलेगा ‘विशेष परीक्षा’ का मौका, बोर्ड ने जारी किया नोटिस
चयनित उम्मीदवारों को 2 वर्षों के लिए प्रति वर्ष 1,50,000 रुपये
एनएसपीजीएस योजना के तहत, सालाना कुल 10,000 छात्रवृत्तियां प्रदान की जाती हैं, जिसमें विज्ञान और मानविकी के छात्रों के लिए समान स्लॉट आवंटित किए जाते हैं. चयनित उम्मीदवारों को 2 वर्षों के लिए प्रति वर्ष 1,50,000 रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी.
UGC Scholarship के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
स्नातकोत्तर अध्ययन के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति’ उन छात्रों के लिए है जो अपनी पहली स्नातकोत्तर डिग्री को पूरा करने के लिए नियमित, पूर्णकालिक पाठ्यक्रम में दाखिला लेते हैं. जिन छात्रों के पास पहले से पीजी डिग्री है, वे इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं कर सकते. यूजीसी के नियमों के अनुसार, अगर कोई छात्र एकीकृत पाठ्यक्रम (Integrated Course) कर रहा है तो उसे केवल अपने कोर्स के स्नातकोत्तर (PG) हिस्से के लिए ही छात्रवृत्ति मिलेगी. एनएसपीजीएस योजना के तहत आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों की उम्र प्रवेश के समय 30 वर्ष से कम होनी चाहिए.
यह भी पढ़ें- MP Budget 2025: 3 लाख नौकरियों से युवा वर्ग को मिलेगा नया भविष्य, शिक्षा विभाग के लिए और क्या? जानें यहां
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shubham
प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




