MBA के लिए टॉप 10 कॉलेज, देखें फीस और एडमिशन प्रोसेस

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 03 Jun 2026 2:31 PM

विज्ञापन

स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

Top MBA Colleges IIRF Ranking 2026: देश के टॉप MBA कॉलेज की रैंकिंग जारी की गई है. इसमें IIM अहमदाबाद टॉप पर है.

विज्ञापन

Top MBA Colleges IIRF Ranking 2026: देश के फेमस एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के लिए IIRF (Indian Institutional Ranking Framework) Ranking 2026 ने रैंकिंग जारी कर दी है. इस साल MBA में IIM अहमदाबाद टॉप पर है. रैंकिंग में कई IIMs के साथ दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के फेमस मैनेजमेंट संस्थान भी शामिल हैं.

टॉप-10 MBA कॉलेज (IIRF Ranking 2026)

रैंककॉलेज
1IIM Ahmedabad
2IIM Calcutta
3IIM Bangalore
4FMS Delhi
5IIM Lucknow
6IIM Indore
7IIM Kozhikode
8JBIMS Mumbai
9IIFT Delhi
10IIM Mumbai

IIM Ahmedabad (IIRF रैंक 1)

IIRF Ranking 2026 में पहला स्थान हासिल करने वाला IIM अहमदाबाद देश का सबसे फेमस मैनेजमेंट संस्थान माना जाता है. यहां के दो वर्षीय PGP (MBA) प्रोग्राम में एडमिशन CAT स्कोर, अकैडमिक रिकॉर्ड, राइटिंग एबिलिटी टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर मिलता है. MBA/PGP की कुल फीस लगभग 25 से 28 लाख रुपये के बीच है.

2. IIM Calcutta (IIRF रैंक 2)

IIM कोलकाता देश के सबसे पुराने IIMs में से एक है और विशेष रूप से फाइनेंस फील्ड के लिए फेमस है. यहां एडमिशन CAT परीक्षा के माध्यम से होता है, जिसके बाद इंटरव्यू प्रक्रिया आयोजित की जाती है. दो वर्षीय MBA प्रोग्राम की फीस करीब 27-30 लाख रुपये तक हो सकती है.

3. IIM Bangalore (IIRF रैंक 3)

IIM बैंगलोर को भारत के टॉप बिजनेस स्कूलों में गिना जाता है. यहां एडमिशन CAT स्कोर, और इंटरव्यू के आधार पर दिया जाता है. MBA प्रोग्राम की फीस लगभग 26 से 28 लाख रुपये के बीच है.

4. FMS Delhi (IIRF रैंक 4)

FMS दिल्ली कम फीस और शानदार प्लेसमेंट के लिए मशहूर है. यहां MBA में एडमिशन CAT स्कोर के आधार पर होता है. अन्य शीर्ष B-Schools की तुलना में इसकी फीस काफी कम, लगभग 2 से 3 लाख रुपये है.

5. IIM Lucknow (IIRF रैंक 5)

IIM लखनऊ देश के प्रमुख मैनेजमेंट संस्थानों में शामिल है. एडमिशन प्रक्रिया CAT स्कोर, शैक्षणिक रिकॉर्ड और इंटरव्यू पर आधारित होती है. MBA प्रोग्राम की फीस करीब 20 से 22 लाख रुपये है.

6. IIM Indore (IIRF रैंक 6)

IIM इंदौर अपनी मजबूत इंडस्ट्री कनेक्टिविटी और प्लेसमेंट रिकॉर्ड के लिए जाना जाता है. यहां एडमिशन CAT परीक्षा के माध्यम से मिलता है. दो वर्षीय MBA प्रोग्राम की फीस लगभग 21 से 23 लाख रुपये है.

7. IIM Kozhikode (IIRF रैंक 7)

IIM कोझिकोड दक्षिण भारत के प्रमुख मैनेजमेंट संस्थानों में से एक है. एडमिशन CAT स्कोर और इंटरव्यू के जरिए होता है. MBA कोर्स की फीस लगभग 22 से 24 लाख रुपये तक है.

8. JBIMS Mumbai (IIRF रैंक 8)

JBIMS मुंबई को CEO Factory भी कहा जाता है. यहां एडमिशन मुख्य रूप से MAH MBA CET, CAT और अन्य मैनेजमेंट एंट्रेंस एग्जाम के जरिए मिलता है. MBA फीस लगभग 6 से 8 लाख रुपये है.
IIFT Delhi (IIRF रैंक 9)

9. IIFT Delhi (IIRF रैंक 9)

IIFT अंतरराष्ट्रीय व्यापार (International Business) में विशेषज्ञता के लिए जाना जाता है. यहां एडमिशन CAT स्कोर के आधार पर होता है. MBA (International Business) की फीस लगभग 21 से 22 लाख रुपये है.

IIM Mumbai (IIRF रैंक 10)

पूर्व में NITIE के नाम से प्रसिद्ध IIM मुंबई ऑपरेशंस, सप्लाई चेन और मैनेजमेंट शिक्षा के लिए लोकप्रिय है. यहां एडमिशन CAT स्कोर और इंटरव्यू प्रक्रिया के माध्यम से होता है. MBA की फीस लगभग 20 से 22 लाख रुपये है.

नोट: फीस संबंधित अधिक जानकारी के लिए कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. यहां अनुमानित फीस है.

यह भी पढ़ें- BBA के लिए टॉप 5 सरकारी यूनिवर्सिटी, देखें फीस स्ट्रक्चर

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola