Today School Assembly News Headlines: दिल्ली प्रदूषण से लेकर बांग्लादेश-चीन तक, देखें आज की बड़ी खबरें

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 11 Jan 2026 3:03 PM

विज्ञापन

स्कूल असेंबली (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Today School Assembly News Headlines: आजकल स्कूलों में बच्चों को देश और दुनिया की बड़ी खबरें सुनाई जाती हैं, ताकि वे रोजमर्रा की अहम घटनाओं से अपडेट रहें. इसका मकसद सिर्फ जानकारी देना नहीं, बल्कि उनकी सामान्य ज्ञान की नींव को मजबूत करना होता है. आइए, आज की यानी कि 8 जनवरी 2026 की देश विदेश की बड़ी खबरें देखते हैं.

विज्ञापन

Today School Assembly News Headlines: आज के समय में स्कूलों में देश, दुनिया की बड़ी खबरें सुनाई जाती हैं. इसका एक मात्र उद्देश्य होता है इन स्टूडेंट्स को दिन भर की बड़ी खबरों से अपडेटेड रखना. ऐसे बच्चे जब फ्यूचर में किसी तरह की प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होते हैं तो उनकी जनरल नॉलेज (General Knowledge) पहले से ही मजबूत रहती है.

Today School Assembly News Headlines: देश की बड़ी खबरें

धुरंधर फिल्म रणवीर सिंह की सबसे बड़ी हिट

धुरंधर फिल्म रणवीर सिंह की सबसे बड़ी हिट फिल्म रही. बॉक्स ऑफिस पर 4000 करोड़ रुपयों का आकंड़ा पार कर लिया है.

दिल्ली प्रदूषण मामले को लेकर AAP का BJP पर हमला

दिल्ली पिछले कई महीने से जहरीली हवा का दंश झेल रहा है. वहीं इस बीच दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर कई सारे प्रोटेस्ट हो रहे हैं. हाल ही में आप के प्रोटेस्ट के दौरान दिल्ली प्रदेश के संयोजन सौरभ भारद्वाज ने BJP पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार से कोई उम्मीद नहीं बची है.

Today School Assembly News Headlines: देश की बड़ी खबरें

बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ती हिंसा चिंता का विषय

बांग्लादेश में होने वाले चुनावों से पहले अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ बढ़ती हिंसा ने चिंता बढ़ा दी है. दिसंबर महीने में हत्या, लूट, आगजनी और झूठे मामलों समेत करीब 51 घटनाएं सामने आई हैं. इसे लेकर बांग्लादेश हिंदू-बौद्ध-ईसाई एकता परिषद ने चुनाव आयोग से तुरंत सख्त कदम उठाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.

चीन का जापान को बड़ा झटका

चीन ने जापान को सख्त संदेश देते हुए कुछ ड्यूल-यूज सामान और रेयर अर्थ मिनरल्स के निर्यात पर रोक लगा दी है. जापान के प्रधानमंत्री साने ताकाइची द्वारा ताइवान को लेकर दिए गए बयानों के बाद दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव और गहरा गया है.

Today School Assembly News Headlines: स्पोर्ट्स की बड़ी खबरें

T20 World Cup 2026 से पहले सुरक्षा पर घमासान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के बीच बातचीत तेज हो गई है. भारत में बांग्लादेश टीम की सुरक्षा को लेकर उठी आशंकाओं के बाद ICC ने बोर्ड को भरोसा दिलाया है कि टीम की भागीदारी पूरी तरह सुरक्षित रहेगी और किसी तरह की बाधा नहीं आएगी. आईसीसी ने स्पष्ट किया है कि वह BCB के साथ मिलकर सुरक्षा समेत हर जरूरी पहलू पर मिलकर काम करेगा.

सिडनी में इंग्लैंड की वापसी

सिडनी टेस्ट में एशेज 2025 26 का रोमांच चरम पर है. चौथे दिन दूसरे सत्र में जैकब बेथेल की नाबाद अर्धशतकीय पारी ने इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया की बढ़त के करीब पहुंचा दिया. मैच अब निर्णायक मोड़ पर है जहां आखिरी दिन दोनों टीमों के पास जीत का मौका है.

यह भी पढ़ें- Today School Assembly News Headlines: यूपी से लेकर वेनेजुएला तक, देखें देश विदेश की बड़ी खबरें 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola