हर दिन को बनाएं प्रोडक्टिव, ऐसे तैयार करें अपना Time Table

Updated:
विज्ञापन

टाइम टेबल की AI जनरेटेड फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Time Table: Time Table समय का सही उपयोग करने का सबसे प्रभावी तरीका है. इस आर्टिकल में जानिए टाइम टेबल क्या है, इसकी जरूरत क्यों है, छात्रों के लिए इसके फायदे, एक प्रभावी टाइम टेबल बनाने के आसान तरीके और बेहतर फोकस के लिए ब्रेक व योग को कैसे शामिल करें.

विज्ञापन

Time Table: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में समय का सही उपयोग करना सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है. चाहे आप स्कूल के छात्र हों, कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हों, परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या नौकरी कर रहे हों, हर किसी का एक टाइम टेबल होना बहुत जरूरी है. एक अच्छा टाइम टेबल आपको लाइफ में कुछ अचीव करने में मदद करता है. आइए जानते हैं कि कैसे एक अच्छा टाइम टेबल इंसान के लिए जरूरी होता है.

विज्ञापन

What is Time Table: टाइम टेबल क्या है?

टाइम टेबल एक ऐसा शेड्यूल होता है, जिसमें पूरे दिन के काम को समय के अनुसार मैनेज किया जाता है. टाइम टेबल बनाने समय यह तय किया जाता है, कि किस समय कौन-सा काम करना है और उस काम पर कितना समय देना है. उदाहरण के तौर पर टाइम टेबल में सुबह कितने बजे उठना है, पढ़ाई या ऑफिस का समय, खाना या आराम का समय, इंटरटेंमेंट और परिवार के लिए समय सब मैनेज किया जाता है. जब दिन की शुरुआत पहले से तय योजना के अनुसार होती है, तो समय का पूरा उपयोग होते है.

Time Table Importance: टाइम टेबल क्यों जरूरी है?

व्यक्ति के जीवन में एक सही टाइम टेबल उसे डिसिप्लिन्ड बनाता है. एक सही टाइम टेबल बनाने से समय का बेहतर मैनेजमेंट होता है. इससे पढ़ाई से लेकर सब कुछ टाइम पर मैनेज हो जाता है. इससे लेजीनेस और टालमटोल की आदत कम होती है.

Time Table Importance for Students: स्टूडेंट्स के लिए टाइम टेबल कितना जरूरी?

स्टूडेंट लाइफ ने लिए टाइम टेबल बहुत इंपॉर्टेंट है. अगर छात्र नियमित रूप से टाइम टेबल को फाॅलो करें, तो वे कम समय में अधिक पढ़ाई कर सकते हैं. इसके अलावा उन्हें सभी सब्जेक्ट्स के लिए बराबर समय मिलता है. होमवर्क समय पर पूरा होता है. पढ़ाई और खेल दोनों को मैनेज कर पाते हैं.

ये भी पढ़ें: PHOTOS : कभी शिक्षा का मंदिर, आज बदहाली की मार...तस्वीरों में देखें 93 साल पुराने इस हाई स्कूल की हकीकत

How to Make Good Time Table: अच्छा टाइम टेबल कैसे बनाएं?

टाइम टेबल हमेशा अपनी जरूरत और रूटीन के अनुसार बनाना चाहिए. इस केस में दूसरों का टाइम टेबल कॉपी करने की बजाय अपनी कैपेसिटी और मोटिवेशन को ध्यान में रखना जरूरी है. सबस पहले यह तय करने की जरूरत है कि आप किस उद्देश्य के लिए टाइम टेबल बना रहे हैं. अगर आप स्टूडेंट हैं, तो सबसे पहले अपनी पढ़ाई को इंपॉर्टेंस दें.

ये भी पढ़ें: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर 105 बच्चे, बारिश में टपकती छत से बढ़ा हादसे का खतरा

Break Needed: ब्रेक भी है बहुत जरूरी

टाइम टेबल ऐसे बनाना चाहिए कि हर कुछ समय के बाद आपको ब्रेक मिले. ऐसा इसलिए क्योंकि लगातार कई घंटे पढ़ने या काम करने से इंसान का फोकस कम हो जाता है. उदाकरण के तौर पर अगर आप लगातार 1 या 2 घंटों से पढ़ रहे हैं, तो बीच में थोड़ा ब्रेक लेना चाहिए़, इससे माइंड फ्रेश होता है.

Yoga in Time Table: योगा को शामिल करें अपनी रूटीन में

जीवन में हर काम के साथ स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है. ऐसे में अपना टाइम टेबल बनाते समय यह खास ध्यान में रखे की पूरे शेड्यूल में कुछ देर के लिए योगा का भी समय बनाएं. कम से कम 20–30 मिनट योगा जरूर करें योग या मेडिटेशन करने से फोकस बढ़ता है और मन शांत होता है.

Note: इस आर्टिकल में टाइम टेबल को लेकर बताई गई टिप्स को आप फाॅलो कर सकते हैं, इससे आपके समय का सही उपयोग होगा. इसके अलावा आप अपने काम और आदत के मुताबिक टाइम टेबल बना सकते हैं.

ये भी पढ़ें: बांका के स्कूल में 28 बच्चे, रजिस्टर में 65 की हाजिरी, BDO के औचक निरीक्षण में खुली बड़ी गड़बड़ी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola