साड़ी पर पूछे गए सवाल ने बनाया UPSC टॉपर, रायपुर की वैभवी को AIR 35

Published by :Smita Dey
Published at :20 Apr 2026 3:30 PM (IST)
विज्ञापन
Vaibhavi Agrawal UPSC Topper
वैभवी अग्रवाल UPSC AIR 35 (Social Media)

Vaibhavi Agrawal UPSC Topper: यूपीएससी 2025 में रायपुर की वैभवी को AIR 35 मिला है. अपनी मेहनत और सही स्ट्रेटेजी का यूज करके उन्होंने यह रैंक हासिल की है.  एक साड़ी पर पूछे गए छोटे से सवाल ने उनकी पूरी जर्नी को खास बना दिया.

विज्ञापन

Vaibhavi Agrawal UPSC Topper: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा पास करना इतना आसान नहीं होता है. लेकिन रायपुर की वैभवी ने अपनी कड़ी मेहनत और सही रणनीति को अपनाकर UPSC 2025 में AIR 35 हासिल कर लिया. उन्होंने यह रैंक लाकर अपने पूरे परिवार और राज्य का नाम रौशन किया है. आइए वैभवी (Vaibhavi Agrawal UPSC Topper) की जर्नी को करीब से जानते हैं. 

Vaibhavi Agrawal UPSC Topper: कौन है वैभवी अग्रवाल? 

वैभवी छतीसगढ़ के रायपुर की रहने वाली है. वे बचपन से ही पढ़ाई में काफी अच्छी रही है. उनके पिता का नाम शीतल अग्रवाल है. जब वैभवी सिर्फ 4 साल की थी, उनकी मां प्रतिभा अग्रवाल का निधन हो गया था. इसके बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखा और कड़ी मेहनत की. वैभवी ने IIT बॉम्बे से अपनी इंजीनियरिंग (BTech-MTech) की पढ़ाई पूरी की है. 

तीसरे प्रयास में मिली सफलता

वैभवी अग्रवाल (Vaibhavi Agrawal UPSC Topper) के लिए यह सफर इतना आसान नहीं था. उन्हें यह सफलता अपने तीसरे प्रयास (Third Attempt) में मिली है. इससे पहले के दो प्रयासों में उन्हें असफलता का सामना करना पड़ा था. दो बार फेल होने के बाद भी हार मानने के बजाय अपनी कमियों को गहराई से समझा और छोटी-छोटी गलतियों को सुधारने पर काम किया. उनकी यही मेहनत से उन्हें आज UPSC 2025 में AIR 35 हासिल हुआ है. 

इंटरव्यू का वह साड़ी वाला रोचक सवाल

अक्सर कहा जाता है कि यूपीएससी का इंटरव्यू सिर्फ किताबी ज्ञान का नहीं, बल्कि आपके व्यक्तित्व और सूझबूझ का टेस्ट है. वैभवी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. दिल्ली में हुए इंटरव्यू के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ी ट्राइबल आर्ट डिजाइन वाली साड़ी पहन रखी थी. साड़ी की खूबसूरती और उस पर बने अनोखे आर्ट ने वहां पर बैठे सदस्यों का ध्यान खींचा. एक सदस्य ने उनसे पूछ लिया कि आपकी साड़ी पर बना यह आर्ट क्या दर्शाता है. 

वैभवी (Vaibhavi Agrawal UPSC Topper) ने इस सवाल का बहुत ही शालीनता और स्पष्टता के साथ जवाब दिया. उन्होंने बताया कि साड़ी पर बना यह डिजाइन छत्तीसगढ़ की मुड़िया जनजाति का पारंपरिक आर्ट है. अपनी संस्कृति और लोक कला के बारे में उनकी इतनी गहरी जानकारी ने इंटरव्यू पैनल को काफी प्रभावित किया. एक साड़ी पर पूछे गए छोटे से सवाल ने उनकी पूरी जर्नी को खास बना दिया. वैभवी का यह सफर आने वाले समय में छत्तीसगढ़ और पूरे भारत के यूपीएससी एस्पिरेंट्स के लिए प्रेरणा का काम करेगा.

यह भी पढ़ें: न लाखों का खर्चा, न समय की बर्बादी, बिना कोचिंग विमल को UPSC में AIR 107

विज्ञापन
Smita Dey

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola