कोविड ने रोका, इंटरव्यू ने तोड़ा! फिर भी बन गए अफसर

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 23 Dec 2025 9:39 AM

विज्ञापन

लोकेश कुमार (बैकग्राउंड वाली इमेज एआई जेनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर है)

MPPSC Success Story: सिविल सेवा परीक्षा में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है. 6 साल तक लगातार संघर्ष करने के बाद, किसी को सफलता मिलती है. कुछ ऐसी ही कहानी है लोकेश कुमार (Lokesh Sahu) की. आखिरकार चौथे प्रयास में MPPSC की परीक्षा और इंटरव्यू दोनों क्रैक कर अधिकारी बनने का सपना पूरा किया. आइए जानते हैं लोकेश की सफलता की कहानी.

विज्ञापन

MPPSC Success Story: सिविल सेवा कुछ लोगों के लिए सपना है और कुछ के लिए जुनून. ऐसे लोग बार-बार हारने के बाद भी हिम्मत करना नहीं छोड़ते हैं. कुछ ऐसी ही कहानी है लोकेश साहू (Lokesh Sahu) की, जिन्होंने 6 साल तक संघर्ष किया, 3 बार इंटरव्यू तक पहुंचकर भी असफल हुए, लेकिन हार नहीं मानी. आखिरकार, चौथे प्रयास में MPPSC परीक्षा और इंटरव्यू क्रैक करके अधिकारी बन गए. आइए, जानते हैं लोकेश की सक्सेस स्टोरी. 

Lokesh Sahu MPPSC Topper: पिता 18 घंटे कड़ी मेहनत करते थे 

लोकेश मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के रहने वाले हैं. लोकेश के पिता खेती और आटा चक्की का काम करते थे. वे दिन के 18 घंटे कड़ी मेहनत करते थे. लोकेश ऐसे परिवार से आते हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर था. लेकिन फिर भी परिवार वालों ने उन्हें पढ़ने के लिए खूब सपोर्ट किया. मां हमेशा हिम्मत दिया करती थीं और लक्ष्य याद दिलाया करती थीं. 

Lokesh Sahu Education: बचपन से ही पढ़ने में तेज थे 


पढ़ाई लिखाई की बात करें तो लोकेश बचपन से ही पढ़ने में तेज थे. उन्होंने 10वीं कक्षा में जिले की मेरिट लिस्ट में तीसरा स्थान और 12वीं में राज्य में नौवीं रैंक हासिल की थी. 12वीं के बाद बीए में एडमिशन लिया और MPPSC की तैयारी शुरू कर दी.

Lokesh Sahu MPPSC Topper: कोविड में आईं मुश्किलें  

लोकेश की जिंदगी में मुश्किलें पहले भी कम नहीं थी. लेकिन कोविड के दौरान, उन्हें बहुत सारी परेशानी का सामना करना पड़ा. कोविड के दौरान घर आना पड़ा और पढ़ाई पर कुछ महीनों का ब्रेक भी लग गया. 

MPPSC Success Story: चौथे प्रयास में पाई सफलता 

लोकेश साल 2020 से लगातार 3 बार परीक्षा क्रैक करके इंटरव्यू में पहुंचें लेकिन हर बार असफलता हाथ लगी. हालांकि, अपनी कमजोरियों पर काम करके उन्होंने चौथे प्रयास में सफलता हासिल कर ली. लोकेश ने चौथे प्रयास में MPPSC 2023 में रैंक 4 हासिल की. 

यह भी पढ़ें- झुंझुनूं की बेटी ने बिना कोचिंग UPSC में गाड़ा झंडा, ज्योति ने IAS बनकर रचा इतिहास

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola