IIT खड़गपुर से UPSC तक, पहले ही प्रयास में अभिजीत नंदन ने हासिल की AIR 294

बीच में सफेद रंग की शर्ट में अभिजीत नंदन UPSC AIR 294 (Image: Social Media)
Abhijeet Nandan AIR 294: यूपीएससी 2025 में उत्तर प्रदेश के अभिजीत नंदन ने AIR 294 हासिल किए हैं. खास बात ये है कि अभिजीत ने अपने पहले प्रयास में ही सफलता हासिल कर ली है. आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग करने वाले अभिजीत की जर्नी काफी रोचक रही है.
Abhijeet Nandan AIR 294: UPSC सिविल सर्विस एग्जाम को देश की सबसे हार्ड एग्जाम में से एक माना जाता है. हर साल लाखों स्टूडेंट्स IAS, IPS और अन्य बड़े पोस्ट का सपना लेकर इस परीक्षा में बैठते हैं, लेकिन सफलता केवल उन्हीं को मिलती है जो धैर्य, सही स्ट्रेटेजी और लगातार मेहनत के साथ तैयारी करते हैं. इसी भीड़ में अपनी अलग पहचान बनाने वाले कैंडिडेट्स हैं अभिजीत नंदन, जिन्होंने UPSC 2025 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 294 हासिल किए हैं.
उन्होंने यह सफलता अपने पहले ही प्रयास में प्राप्त की, जो अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जाती है. उनकी यह सफलता उन सभी स्टूडेंट्स के लिए प्रेरणा है, जो UPSC की तैयारी कर रहे हैं और अपने सपनों को सच करना चाहते हैं. आइए अभिजीत नंदन (Abhijeet Nandan AIR 294) की जर्नी को करीब से जानते हैं.
Abhijeet Nandan AIR 294: कौन है अभिजीत नंदन?
अभिजीत नंदन उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं. उनके पिता डॉ जगन्नाथ वर्मा एक इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल हैं, जबकि उनकी मां सरिता वर्मा एक हाउसवाइफ है. वे बचपन से ही पढ़ाई में काफी मेधावी रहे हैं. वे रात-रात भर पढ़ते थे.
IIT खड़गपुर से की थी पढ़ाई?
अपनी स्कूलिंग कम्प्लीट करने के बाद अभिजीत ने आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की. बीटेक करने के बाद से ही वे यूपीएससी की तैयारी में लग गए और अपने पहले प्रयास में AIR 294 हासिल कर लिया.
प्रीवियस ईयर के क्वेश्चन पेपर को बनाया आधार
अभिजीत नंदन (Abhijeet Nandan AIR 294) ने अपनी UPSC की तैयारी के समय पिछले साल के क्वेश्चन पर ज्यादा ध्यान देते थे. उनका मानना है कि प्रीवियस ईयर के क्वेश्चन से कम समय में तैयारी बेहतर की जा सकती है. वे न्यूज पेपर और करंट अफेयर्स में विशेष ध्यान दिए.
यह भी पढ़ें: दिन में जॉब, रात में UPSC की तैयारी, किरण ने हासिल की AIR 53
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




