Success Story: मां के अपमान ने दिखाई अफसर बनने की राह, बिना कोचिंग शालिनी ने UPSC में गाड़ दिया झंडा, बनीं IPS

Published by : Ravi Mallick Updated At : 04 Jun 2025 2:01 PM

विज्ञापन

Success Story of IPS Shalini Agnihotri

Success Story: यूपीएससी सिविल सर्विस जैसी कठिन परीक्षा को क्रैक करने में कई छात्रों को सालों लग जाते हैं. वहीं, एक नाम आईपीएस ऑफिसर शालिनी अग्निहोत्री का सामने आता है जिन्होंने UPSC एग्जाम को बिना किसी कोचिंग के क्रैक किया है. हालांकि, उनका यूपीएससी सफर आसान नहीं था. आइए उनकी सफलता के पीछे के संघर्ष को करीब से जानते हैं.

विज्ञापन

Success Story: यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को मशहूर आईएएस और आईपीएस के सफर को जरूर पढ़ना चाहिए. इस कड़ी में आईपीएस ऑफिसर शालिनी अग्निहोत्री की सफलता की कहानी (Success Story of IPS Shalini Agnihotri) यहां देख सकते हैं. शालिनी ने UPSC एग्जाम को बिना किसी कोचिंग के क्रैक किया है. उनकी स्ट्रैटजी क्या थी और उन्होंने पढ़ाई के लिए किन माध्यमों को अपनाया था यहां जान सकते हैं.

Success Story of IPS Shalini Agnihotri: आईपीएस शालिनी अग्निहोत्री की कहानी

शालिनी अग्निहोत्री मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के ऊना की रहने वाली हैं. उन्होंने अपनी स्कूलिंग धर्मशाला से की है. वो शुरू से पढ़ाई में अव्वल रही हैं. शालिनी बताती हैं कि उन्हें 10वीं में 92 फीसदी मार्क्स आए थे. वहीं, कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उनका रिजल्ट 77 प्रतिशत था.

एग्रीकल्चर में ग्रेजुएशन

शालिनी ने स्कूलिंग के बाद हिमाचल यूनिवर्सिटी से एग्रीकल्चर में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने MSc की है. यूजी और पीजी के बाद शालिनी का मन सिविल सर्विस में जाने का हुआ. इसके बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी.

शालिनी बताती हैं कि उन्होंने यूपीएससी की तैयारीके लिए कभी कोई कोचिंग नहीं किया. शालिनी ने यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा ऑनलाइन क्लास और सेल्फ स्टडी से क्रैक की. UPSC CSE 2011 में शालिनी को रैंक 285 प्राप्त हुआ. उनका चयन IPS के लिए हुआ.

ये भी पढ़ेंं: खपड़े के घर से सरकारी बंगला! नवोदय की स्टूडेंट छाया BPSC के बाद UPSC पास

मां के साथ हुई बदतमीजी

एक बार बस में मां के साथ बदतमीजी हुई थी. इस घटना के बाद शालिनी अग्निहोत्री ने ऑफिसर बनने का फैसला लिया. साल 2011 में आईपीएस में चुने जाने के बाद साल 2012 में भी शालिनी ने यूपीएससी क्रैक किया.

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस से बनीं मंत्रालय में अधिकारी, तुशांगी गुप्ता की ऊंची उड़ान

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola