ePaper

9 घंटे की नींद से मिले 9 लाख! पढ़ाई नहीं, इस वजह से चर्चा में आई UPSC स्टूडेंट

Updated at : 07 Jul 2025 7:53 AM (IST)
विज्ञापन
Sleep Champion of the Year

Sleep Champion of the Year (सांकेतिक तस्वीर)

Sleep Champion of the Year: UPSC की तैयारी कर रही पुणे की पूजा वाव्हल ने रोज 9 घंटे सोकर ‘Sleep Champion of the Year’ का खिताब जीता और 9 लाख का इनाम भी पाया. यह कॉम्पिटिशन नींद की गुणवत्ता पर आधारित था, जो Work From Home इंटर्नशिप के रूप में हुआ. जानें कैसे सिर्फ नींद से उन्होंने यह खिताब जीता.

विज्ञापन

Sleep Champion of the Year: क्या आपने कभी सोचा है कि सिर्फ सोने से लाखों रुपये कमाए जा सकते हैं? यह कोई सपना नहीं बल्कि पुणे की UPSC उम्मीदवार पूजा माधव वाव्हल की सच्ची कहानी है. पूजा ने एक अनोखे कॉम्पिटिशन यानि Sleep Internship में हिस्सा लिया था और उन्होंने “Sleep Champion of the Year” का टाइटल जीता. आइए जानें इस बारे में विस्तार से.

Sleep Champion of the Year: कैसे होती है ये नींद वाली इंटर्नशिप?

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस अनोखी इंटर्नशिप का आयोजन हर साल एक वेलनेस स्टार्टअप द्वारा किया जाता है. प्रतियोगियों को Contactless Sleep Tracker और Wakefit Mattress दिए जाते हैं ताकि उनकी नींद की क्वालिटी को मॉनिटर किया जा सके. इसके साथ ही उन्हें कुछ खास वर्कशॉप्स और स्लीप-हैबिट सुधारने वाले चैलेंज भी दिए जाते हैं.

स्लीप ट्रैकिंग: रोज 9 घंटे सोना

  • फीडबैक रूटीन: घर से फॉर्म भरना और नींद के अनुभव शेयर करना
  • फन टास्क्स: जैसे Blindfold Bed, Alarm Hunt और Sleep-Off.

कैसे बनी पूजा ‘स्लीप चैंपियन’?

पूजा वाव्हल ने इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए 91.36 स्कोर के साथ टॉप पोजिशन हासिल की. इस कॉम्पिटिशन के फाइनल राउंड में 15 फाइनलिस्ट्स पहुंचे, जिन्हें 1 लाख की राशि दी गई. लेकिन पूजा को बतौर टॉप परफॉर्मर 9 लाख से अधिक का कैश प्राइज मिला.

2019 में हुई थी शुरुआत, अब बन चुका है ट्रेंड

  • इस अनोखे कॉन्सेप्ट की शुरुआत 2019 में हुई थी और अब तक इसके चार सीज़न पूरे हो चुके हैं.
  • हर साल लाखों आवेदन आते हैं और यह इंटर्नशिप भारत के वेलनेस और स्टार्टअप इकोसिस्टम में एक कल्चरल ट्रेंड बन चुकी है.
  • हर सिलेक्टेड “Sleep Intern” को 60 दिनों तक रोज कम से कम 9 घंटे सोने की शर्त पूरी करनी होती है.

वर्क फ्रॉम होम है ये इंटर्नशिप

  • इस इंटर्नशिप की खास बात यह है कि इसे आप पूरी तरह घर बैठे (Work from Home) कर सकते हैं.
  • 60 दिन पूरे करने के बाद टॉप स्लीपर को 10 लाख तक का रिवॉर्ड मिल सकता है.

यह भी पढ़ें- DU Miranda House Cut Off 2025: कितने मार्क्स पर मिलेगा डीयू के बेस्ट कॉलेज में एडमिशन? मिरांडा हाउस की कटऑफ उड़ा देगी होश!

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola