SBI Clerk Result 2024: भारतीय स्टेट बैंक का प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट आउट, ऐसे करें चेक
Published by : Shaurya Punj Updated At : 16 Feb 2024 11:31 AM
SBI Clerk Result 2024
SBI Clerk Result 2024: भारतीय स्टेट बैंक ने प्रारंभिक परीक्षा के लिए एसबीआई क्लर्क परिणाम 2024 की घोषणा की है. जूनियर एसोसिएट प्रारंभिक परिणाम उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर देख सकते हैं. स्कोर चेक करने का सीधा लिंक नीचे दिया गया है. SBI Clerk Result 2024: इस दिन होगी मेस परीक्षाजो उम्मीदवार प्रारंभिक […]
SBI Clerk Result 2024: भारतीय स्टेट बैंक ने प्रारंभिक परीक्षा के लिए एसबीआई क्लर्क परिणाम 2024 की घोषणा की है. जूनियर एसोसिएट प्रारंभिक परिणाम उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर देख सकते हैं. स्कोर चेक करने का सीधा लिंक नीचे दिया गया है.
SBI Clerk Result 2024: इस दिन होगी मेस परीक्षा
जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें मेंस एग्जाम में बैठने का अवसर मिलेगा. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा 25 फरवरी, 2024 और 4 मार्च, 2024 को निर्धारित है. इनमें जनरल इंग्लिश, न्यूमेरिक एप्टीट्यूड, रीजनिंग एबिलिटी, जनरल फाइनेंशियल अवेयरनेस और कंप्यूटर एप्टीट्यूड सेक्शन शामिल होंगे. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं.
SBI Clerk Result 2024: ऐसे चेक करें रिजल्ट-
एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं.
पेज पर उपलब्ध करियर लिंक पर क्लिक करें.
पेज पर उपलब्ध एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें.
आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा.
परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें.
आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.
SBI Clerk Main Exam 2024: जल्द जारी होंगे मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड
एसबीआई ने जारी सूचना में यह भी कहा है कि मुख्य परीक्षा के लिए हॉल टिकट भी जल्द ही रिलीज कर दिए जाएंगे. हालांकि, सटीक डेट की जांच करने के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा. प्रवेश पत्र जारी होने के बाद डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को जरूरी डिटेल्स एंटर करनी होगी. इसके बाद नतीजे आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जााएंगे. उम्मीदवार चाहें तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी रिजल्ट देख सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










