Sarkari Naukri Live: सिविल जज के 138 पदों के लिए करें आवेदन, जानें अन्य वैकेंसी डिटेल
Sarkari Naukri-Result 2023 Live: Sarkari Naukri 2023 Notification:सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स और सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए इस समय कई वैकेंसी निकली है जिसके लिए आवेदन कर सकते हैं. 21 से लेकर 50 साल तक के लोगों के लिए कहां-कहां नौकरी के लिए आवेदन करने के मौके हैं जानें.
Jharkhand PSC Recruitment 2023: आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर
झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (जेपीएससी) की ओर से सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के 138 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है. आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 21 सितंबर, 2023 तय की गयी है.
Jharkhand Teacher Vacancy: आवेदन करने की आखिरी तिथि 7 सितंबर
Jharkhand Teacher Vacancy 2023: झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने टीजीटी एवं प्राइमरी टीचर के 25998 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. टीचिंग के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए 7 सितंबर, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं.
ICSI CS Executive and Professional Result 2023 out
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने 25 अगस्त, 2023 को आईसीएसआई सीएस परिणाम 2023 घोषित कर दिया है। कार्यकारी और व्यावसायिक परिणाम आ गए हैं और उम्मीदवार आईसीएसआई की आधिकारिक साइट icsi.edu के माध्यम से परिणाम देख सकते है.
Delhi DSSSB Recruitment: 15 सितंबर तक इन पदों के लिए करें आवेदन
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने टीजीटी, पीजीटी, प्रयोगशाला सहायक समेत कुल 1841 शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये हैं. इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार इन पदों के लिए 15 सितंबर, 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
मेडिकल ऑफिसर के 7 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्तियां
Medical Officer Recruitment 2023: मेडिकल ऑफिसर ग्रुप-ए पद पर बंपर भर्तियां निकली हैं. ये रिक्तियां ओडिशा लोक सेवा आयोग ने निकाली हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 7276 पदों पर भर्ती की जानी है और इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है, ऐसे में इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन करने वाले योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जा सकते हैं.
GATE 2024 Registration Postponed: GATE 2024 पंजीकरण स्थगीत
GATE (ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग) 2024 के लिए पंजीकरण अब आयोजन संस्थान – भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु द्वारा स्थगित कर दिया गया है. GATE 2024 के लिए पंजीकरण करने के लिए आवेदन पोर्टल 30 अगस्त, 2023 तक खुलने की उम्मीद है. भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु ने यह बयान जारी नहीं किया है कि GATE 2024 पंजीकरण क्यों स्थगित किया गया है. हालांकि, GATE 2024 पंजीकरण की अंतिम तिथि 29 सितंबर, 2023 है.
लेखक के बारे में
By Bimla Kumari
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए