Sarkari Naukri 2023 Live: इन राज्यों में सरकारी नौकरी के लिए आई बंपर बहाली, देखें वैकेंसी डिटेल
Sarkari Naukri 2023 Notification LIVE Update: सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवार इस समय कर्मचारी चयन आयेाग के जरिये झारखंड शिक्षक बहाली के लिए अप्लाई कर सकते हैं., राजस्थान शिक्षक भर्ती, यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती, बिहार शिक्षक भर्ती, राजस्थान अटेंडेंट भर्ती समेत कई ऐसी नौकरी के अवसर बने हैं, जिनके लिए आप आवेदन कर सकते हैं और परीक्षा के बारे में अन्य जानकारी हासिल कर सकते हैं. हम आपको परीक्षाओं के रिजल्ट, सरकारी वैकेंसी 2023 लेटेस्ट सरकारी नौकरी से जुड़े अपडेट दे रहे हैं. अन्य जानकारी के लिए प्रभात खबर के साथ जुड़े रहें.
Northern Coalfields Limited to Recruit: इतने पदों के लिए आने वाली है जल्द वैकेंसी
Northern Coalfields Limited to Recruit: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. योग्य उम्मीदवार एनसीएल की आधिकारिक साइट nclsil.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती अभियान संगठन में 1140 पदों को भरेगा. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 5 अक्टूबर से शुरू होगी और 15 अक्टूबर, 2023 को समाप्त होगी. पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें.
UPPSC Staff Nurse Recruitment 2023: आवेदन करने की आखिरी तिथि आज
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग 29 सितंबर, 2023 को यूपीपीएससी स्टाफ नर्स भर्ती 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद कर देगा. जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे यूपीपीएससी की आधिकारिक साइट uppsc.up.nic.in के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं. बताएं आपको कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 21 अगस्त, 2023 को शुरू हुई थी. पद के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं.
SBI PO 2023 Registration: आवेदन करने की बढ़ी तारीख
भारतीय स्टेट बैंक ने पीओ के पद के लिए आवेदन करने की समय सीमा 3 अक्टूबर तक बढ़ा दी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- sbi.co.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. पद के लिए कुल 2000 रिक्तियां हैं. परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाएगी- प्रारंभिक, मुख्य और साइकोमेट्रिक टेस्ट. प्रारंभिक परीक्षा के लिए कॉल लेटर अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से उपलब्ध होंगे. प्रारंभिक परीक्षा नवंबर में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी. नतीजे नवंबर या दिसंबर में घोषित किये जायेंगे.
GATE 2024: आवेदन करने की आखिरी तिथि आज
भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु GATE 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 29 सितंबर, 2023 को बंद कर देगा. जो उम्मीदवार इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे IISc GATE की आधिकारिक साइट गेट2024.iisc.ac.in के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं.
BPSC 69th PT Exam: 488 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा का आयोजन
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 69वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा का 30 सितंबर को आयोजन किया जाना है. इसे लेकर बीपीएससी के सचिव रवि भूषण ने बताया कि 31 केंद्रों में 31 जिला मुख्यालयों के 488 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा का आयोजित की जाएगी. शिक्षक भर्ती परीक्षा में जिस तरह से व्यवस्था बनाई गई थी. वैसी ही व्यवस्था इस बीपीएससी परीक्षा में भी होगी. परीक्षा के दौरान कोई गड़बड़ी नहीं हो इसके लिए डिजिटल व्यवस्था की गई है. 69वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जाएगी. बीपीएससी के निर्देशों के अनुसार अभ्यर्थियों को साढ़े नौ बजे से इंट्री मिलेगी. इस परीक्षा में एक प्रश्न के उत्तर के लिए 4 ऑप्शन दिए जाएंगे. यानी आयोग ने E ऑप्श्नन को हटा दिया गया है.
IAF AFCAT 2 Result 2023 जारी, यहां से करें डाउनलोड
IAF AFCAT 2 Result 2023: भारतीय वायु सेना (IAF) ने एयर फोर्स कॉमन एबिलिटी टेस्ट के नतीजे जारी कर दिए. जिन उम्मीदवारों ने 25 से 27 अगस्त के बीच परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर अपना स्कोर देख सकते हैं. ये अंक स्कोरकार्ड के रूप में प्रदर्शित होते हैं, जो परीक्षा के प्रत्येक अनुभाग के अंक और उम्मीदवारों के समग्र स्कोर को दर्शाते हैं. एएफसीएटी स्कोर तक पहुंचने के लिए, उम्मीदवारों को ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करना होगा. इसके अतिरिक्त, रिजल्ट उम्मीदवारों के ईमेल पते पर भी भेजे गए हैं.
लेखक के बारे में
By Bimla Kumari
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए