JSSC CGL Result: झारखंड सीजीएल परीक्षा के परिणाम को लेकर आज आएगा बड़ा अपडेट, हाई कोर्ट के फैसले का सबको इंतजार
Sarkari Naukri 2024 live
Sarkari Naukri 2024 live updates: अगर आप या आपके परिवार में कोई शख्स सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो फिक्र न करें, हम आपको सभी सरकारी नौकरियों की जानकारियां इस लाइव अपडेट में देते रहेंगे.
JSSC CGL Result: झारखंड सीजीएल परीक्षा के परिणाम को लेकर आज आएगा बड़ा अपडेट, हाई कोर्ट के फैसले का सबको इंतजार
जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा जो कि 21 और 22 सितंबर को पूरे राज्य में आयोजित हुई थी, उसके परिणाम का अभ्यर्थियों को बेसब्री से इंतजार है. बता दें, कि इस परीक्षा के ठीक बाद पेपर लीक की शिकायत कई लोगों ने दर्ज की थी, इसके बाद राज्य में काफी हंगामा भी हुआ और शिकायतकर्ताओं ने हाई कोर्ट में पीआईएल भी जारी किया है जिसको लेकर आज एक बड़ा फैसला आएगा, इसके बाद ही ये क्लियर होगा कि परिणाम अभी जारी होंगे या उसपर स्टे लग जाएगा.
Also Read: JSSC CGL Result: झारखंड सीजीएल परीक्षा के परिणाम को लेकर आज आएगा बड़ा अपडेट, हाई कोर्ट के फैसले का सबको इंतजार
बिहार में नौकरियों की बाढ़, 15000 पदों पर वैकेंसी
अगर आप बिहार से हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो बता दें कि आपके लिए बिहार सरकार की ओर से एक खास सौगात है. बिहार सरकार के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने ये जानकारी दी है कि बहुत जल्द पंचायती राज विभाग में 15000 से ज्यादा पद भरे जाएंगे. बता दें, कि ये जानकारी उन्होंने एक प्रेस वार्ता के दौरान दी थी.
कल जारी होगा UGC NET परीक्षा का परिणाम
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट 2024 के परिणामों की तिथि घोषित कर दी है. परिणाम कल यानि 18 अक्टूबर को जारी किए जाएंगे. आप अपना ugcnet.nta.ac.in पर देख सकते हैं.
कल जारी होगा UGC NET परीक्षा का परिणाम
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट 2024 के परिणामों की तिथि घोषित कर दी है. परिणाम कल यानि 18 अक्टूबर को जारी किए जाएंगे. आप अपना ugcnet.nta.ac.in पर देख सकते हैं.
Bihar Sarkari Naukri
बिहार सरकार आने वाले विधानसभा चुनावों के पहले राज्य में 4 लाख पदों पर भर्ती निकालने वाली है. इन खाली पदों को भरने के लिए नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया जाएगा.
Bihar Sarkari Naukri: बिहार के इस विभाग में 15 हजार पदों पर होगी बहाली
बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है, दरअसल नीतीश सरकार के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने बुधवार के दिन एक प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया को ये बताया कि पंचायती राज विभाग मैं जल्द ही 15000 पदों पर नियुक्ति होगी और ये सारे पद आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भरे जाएंगे.
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए