कमाई तो दोनों हैं, फिर Salary और Income में क्या फर्क है?

Author Smita dey
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो (AI Generated)

Salary and Income Difference: क्या आप भी सैलरी और इनकम को एक ही समझते हैं. जानें सैलरी और इनकम क्या होती है. साथ ही इन दोनों में अंतर क्या है.

विज्ञापन

Salary and Income Difference: आज के समय में नौकरी, बिजनेस या किसी भी तरह की कमाई की बात होती है, तो अक्सर दो वर्डस सुनने को मिलते हैं सैलरी और इनकम. कई लोग इन दोनों को एक ही मान लेते हैं, लेकिन इनका मतलब अलग-अलग होता है. अगर आप करियर की शुरुआत कर रहे हैं, नौकरी की तैयारी कर रहे हैं या फाइनेंस को बेहतर तरीके से समझना चाहते हैं, तो सैलरी और इनकम का अंतर (Salary and Income Difference) जानना आपके लिए जरूरी है. 

विज्ञापन

क्या होती है सैलरी?

सैलरी यानी वह तय रकम, जो किसी कर्मचारी को उसके काम के बदले हर महीने या तय समय पर कंपनी या संस्था की ओर से दी जाती है. यह राशि पहले से तय होती है और एम्प्लॉयमेंट कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार मिलती है. 

उदाहरण के लिए, अगर किसी व्यक्ति की मासिक सैलरी 40,000 रुपये है, तो हर महीने उसे यही सैलरी मिलेगी. इसमें बेसिक पे, भत्ते (Allowances), बोनस और अन्य सुविधाएं भी शामिल हो सकती हैं. नौकरी करने वाले अधिकांश लोगों की कमाई का मुख्य स्रोत सैलरी ही होती है. 

क्या होती है इनकम?

इनकम यानी किसी व्यक्ति की कुल कमाई. इसमें सिर्फ सैलरी ही नहीं, बल्कि कमाई के सभी स्रोत शामिल होते हैं. उदाहरण के तौर पर, अगर कोई व्यक्ति नौकरी करता है और साथ ही किराए से पैसा कमाता है, शेयर बाजार में निवेश से लाभ मिलता है या फ्रीलांस काम भी करता है, तो इन सभी सोर्स से होने वाली कुल कमाई उसकी इनकम  कहलाती है.

Salary and Income Difference: सैलरी और इनकम में मुख्य अंतर

अंतर का आधारसैलरी इनकम 
सोर्स यह सिर्फ एक ही जगह यानी आपकी नौकरी (Employer) से मिलती है.यह नौकरी, बिजनेस, निवेश, किराया या गिफ्ट्स कहीं से भी आ सकती है.
निश्चितता (Certainty)यह फिक्स्ड होती है. आपको पहले से पता होता है कि महीने के अंत में कितने पैसे मिलेंगे.यह बदलती रहती है. बिजनेस का मुनाफा, शेयर मार्केट का रिटर्न या रेंट कम-ज्यादा हो सकता है.
निर्भरतासैलरी पाने के लिए आपको किसी कंपनी के लिए काम करना ही पड़ेगा.इसके लिए नौकरी जरूरी नहीं है. एक बेरोजगार या रिटायर्ड व्यक्ति की भी निवेश से इनकम हो सकती है.
स्कोप यह इनकम का ही एक छोटा सा हिस्सा है.यह एक ब्रॉड टर्म है, जिसके अंदर सैलरी भी शामिल है.

यह भी पढ़ें: डिजिटल मार्केटिंग और SEO को एक समझने की भूल न करें, जानिए दोनों के बीच का अंतर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola