UPSC में कितने मार्क्स पर होता है सेलेक्शन? देखें पिछले 5 सालों का कटऑफ 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 05 Mar 2026 5:10 PM

विज्ञापन

UPSC Final Result 2025: यूपीएससी कटऑफ सांकेतिक तस्वीर

UPSC Final Result 2025: UPSC परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है. इस परीक्षा के जरिए देश की IAS और IPS सेवा के लिए कैंडिडेट्स चुने जाएंगे. ऐसे में सभी को रिजल्ट का इंतजार है.

विज्ञापन

UPSC Final Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जल्द ही UPSC CSE परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है. UPSC ने पर्सनालिटी टेस्ट यानी कि इंटरव्यू 27 फरवरी तक संपन्न कर लिया था. रिजल्ट के साथ ही कटऑफ भी जारी किया जा सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि UPSC में कितने मार्क्स पर सेलेक्शन होता है और पिछले 5 सालों का कटऑफ क्या रहा है. 

जल्द जारी होगा रिजल्ट

यूपीएससी सीएसई में कुल 979 पदों पर भर्ती निकाली गई थी. इस बार मेन्स परीक्षा के परफॉर्मेंस के आधार पर 2736 कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए सेलेक्ट किया गया था. आमतौर पर इंटरव्यू खत्म होने के लगभग एक सप्ताह के भीतर फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया जाता है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी मार्च महीने के पहले सप्ताह तक रिजल्ट जारी किया जा सकता है.

पिछले 5 सालों का UPSC CSE Mains Cutoff

श्रेणी20242023202220212020
सामान्य729741748745736
SC702694699700680
ST684692706700682
OBC685712714707698
PwD-1663673677668648
PwD-2696718706712699
PwD-3307396351388425
PwD-5361445419560300
EWS696706715714687

पिछले 5 सालों का UPSC CSE Final Cutoff

श्रेणी20242023202220212020
सामान्य947953960953944
OBC910919923910907
ST884891900883876
SC880890893886875
PwD-1876894879892867
PwD-2913930913932910
PwD-3701756632689675
PwD-5461589590701465
EWS917923926916894

तीन चरणों की परीक्षा के बाद होता है सेलेक्शन

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से IAS, IPS, IFS और IRS जैसे पदों पर सेलेक्शन होता है. यह परीक्षा देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. यह परीक्षा कुल तीन चरणों में होती है, प्रीलिम्स, रिटने टेस्ट, इंटरव्यू.

यह भी पढ़ें- लिखित परीक्षा में Topper शक्ति दुबे से आगे आदित्य श्रीवास्तव, IPS से बने IAS

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola