UPPSC RO ARO Result 2025: यूपीपीएससी RO ARO परीक्षा का रिजल्ट जारी, 7509 पास हुए
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 17 Sep 2025 8:34 AM
यूपीपीएससी आरओ/एआरओ रिजल्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
UPPSC RO ARO Result Out: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) प्रीलिम्स परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है. रीक्षा का आयोजन 27 जुलाई 2025 को किया गया था. वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है. रिजल्ट रोल नंबर के माध्यम से देखा जा सकता है.
UPPSC RO ARO Result Out: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) प्रीलिम्स परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
रोल नंबर की मदद से चेक करें रिजल्ट
रिजल्ट देखने के लिए UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं. रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा. गौरतलब है कि यूपीपीएससी की ओर से आरओ/एआरओ प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 27 जुलाई 2025 को किया गया था.
UPPSC RO ARO Result: 7509 अभ्यर्थी हुए सफल
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) प्रीलिम्स परीक्षा 2025 का परिणाम जारी करते हुए कुल 7509 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से आयोग कुल 419 पदों पर नियुक्ति करेगा.
विभिन्न पदों के अनुसार सफल कैंडिडेट्स की संख्या
आयोग के अनुसार इस परीक्षा के लिए 10,76,004 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 4,54,589 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए. प्रारंभिक परीक्षा परिणाम के आधार पर विभिन्न पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों की संख्या इस प्रकार है:
- समीक्षा अधिकारी (RO): 338 पदों के लिए 6093 अभ्यर्थी चयनित
- सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO): 79 पदों के लिए 1386 अभ्यर्थी सफल
- सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा): 2 पदों के लिए 30 अभ्यर्थी चुने गए
सफल उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे. आयोग ने स्पष्ट किया है कि केवल वही उम्मीदवार आगे की प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे, जिन्हें प्रीलिम्स परीक्षा में सफलता मिली है.
UPPSC RO ARO Result Steps To Check: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं.
- इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए “What’s New” सेक्शन में जाना होगा.
- इसके बाद आपको UPPSC RO ARO Result 2025 लिंक पर क्लिक करना होगा.
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर यूपी आरओ एआरओ रिजल्ट 2025 पीडीएफ फाइल ओपन हो जाएगी.
- इस पीडीएफ में अपना नाम खोजें और रिजल्ट को डाउनलोड करें.
यह भी पढ़ें- क्रैक करना है Clerk परीक्षा? इन आसान टिप्स की मदद से करें तैयारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










