ePaper

UPMSP UP Board Result 2025: अब किसी भी वक्त जारी हो सकता है यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, सबसे पहले यहां देखें

Updated at : 17 Apr 2025 8:11 AM (IST)
विज्ञापन
UPMSP UP Board Result 2025

UPMSP UP Board Result 2025

UPMSP UP Board Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद जल्द ही 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी कर सकता है. कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है और अब किसी भी वक्त परिणाम जारी हो सकता है, ऐसे में यहां देखें रिजल्ट को लेकर लेटेस्ट अपडेट्स.

विज्ञापन

UPMSP UP Board Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) और कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) के छात्रों के लिए परीक्षा परिणाम घोषित करने जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार, बोर्ड द्वारा छात्रों के अंकों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है. ऐसे में यह उम्मीद जताई जा रही है कि UP Board Result 2025 का ऐलान 20 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच किसी भी दिन किया जा सकता है. हालांकि बोर्ड ने काॅपियों की चेकिंग का काम पूरा कर लिया है तो कयास ये भी लगाया जा रहा है कि एक से दो दिन में भी रिजल्ट जारी हो सकता है.

कैसे चेक करें UP Board 10वीं-12वीं का रिजल्ट ?

  • सबसे पहले UP Board की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं.होमपेज पर आपको “Result” का टैब दिखेगा, उसपर क्लिक करें.
  • आपको 10वीं या 12वीं जिस भी कक्षा का रिजल्ट देखना है उसके विकल्प पर क्लिक करें.
  • आपके स्क्रीन पर एक नया टैब खुलेगा, वहां अपने लाॅगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें.
  • सब्मिट पर क्लिक करें.
  • आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा, चेक करने के बाद उसे डाउनलोड कर लें.

कब हुई थी UP Board 2025 की परीक्षा ?

यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक आयोजित की गईं, जो केवल 12 कार्य दिवसों में समाप्त हो गईं. बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 54,38,597 छात्रों ने पंजीकरण कराया था – कक्षा 10 के लिए 27,40,151 और कक्षा 12 के लिए 26,98,446. परीक्षाएं राज्य भर में 8,140 केंद्रों पर आयोजित की गईं, जिसमें सख्त निगरानी सुनिश्चित करने और कदाचार को रोकने के लिए 2.91 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाए गए.

Also Read: Bihar Home Guard Recruitment 2025: बिहार होम गार्ड भर्ती के लिए छूट न जाए मौका, बिना परीक्षा पाएं नौकरी, तुरंत करें आवेदन

कितने बच्चों ने दी थी परीक्षा ?

इस साल उत्तर प्रदेश में 54 लाख से अधिक छात्र यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए हैं. परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी हैं, और अब छात्र अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. छात्र अपने रिजल्ट को यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा.

Also Read: UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE Update: यूपी बोर्ड रिजल्ट जल्द upmsp.edu.in पर, UPMSP ने दिया ये संकेत

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola