UP Board 10th Result: जल्द जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, देखें पिछले साल के टॉपर्स के नाम

यूपी बोर्ड रिजल्ट
UP Board 10th Result: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट भी जल्द जारी होने वाला है. साल 2025 में जालौन जिले के यश प्रताप सिंह ने 10वीं परीक्षा में 97.83% (587/600) अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया था.
UP Board 10th Result: अब तक बहुत सारे स्टेट बोर्ड ने 10वीं-12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट भी जल्द जारी होने वाला है. ऐसे में छात्रों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है. रिजल्ट से पहले आइए जानते हैं कि पिछले साल किन छात्रों ने टॉप किया था.
पिछले साल UP Board 10वीं के टॉपर
साल 2025 में जालौन जिले के यश प्रताप सिंह ने 10वीं परीक्षा में 97.83% (587/600) अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया था. वहीं, 2024 में सीतापुर की प्राची निगम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 98.50% (591/600) अंक के साथ पूरे प्रदेश में टॉप किया था. इन टॉपर्स ने अपनी मेहनत और लगन से बाकी छात्रों के लिए उदाहरण पेश किया.
| वर्ष | टॉपर का नाम | जिला | प्रतिशत | अंक |
|---|---|---|---|---|
| 2025 | यश प्रताप सिंह | जालौन | 97.83% | 587/600 |
| 2024 | प्राची निगम | सीतापुर | 98.50% | 591/600 |
कब हुई थी 2026 की UP Board की परीक्षा?
इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा में रिकॉर्ड संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया. 10वीं और 12वीं मिलाकर करीब 55 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे. परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं.
कितने छात्र हुए शामिल?
हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा में शामिल हुए. अनुमान के अनुसार, 50 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी है, जिससे रिजल्ट को लेकर प्रतिस्पर्धा और भी बढ़ गई है.
कैसे चेक करें UP Board रिजल्ट?
- सबसे पहले upmsp.edu.in या upresults.nic.in वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज पर UP Board Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर दर्ज करें
- Submit बटन पर क्लिक करें
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
- फ्यूचर के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट डाउनलोड/सेव कर लें
यह भी पढ़ें- CBSE Board Topper: रुद्रपुर के हर्षा ने किया कमाल, हर विषय में 100 में 100 मार्क्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शाम्भवी शिवानी
शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










