UP Board 10th Passing Marks 2025: यूपी बोर्ड 10वीं में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए? यहां देखें

Author Shubham
Updated:
विज्ञापन

UP Board 10th Passing Marks 2025

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP Board 10th Passing Marks 2025: UP बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 में पास होने के लिए छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल मिलाकर कम से कम 33% अंक लाने जरूरी हैं. अगर किसी विषय में छात्र इससे कम अंक लाते हैं, तो उन्हें उस विषय में फेल माना जाएगा. यहां जानें पासिंग मार्क्स से जुड़ी पूरी जानकारी.

विज्ञापन

UP Board 10th Passing Marks 2025 in Hindi: यूपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. संभावना है कि यूपी बोर्ड रिजल्ट 25 अप्रैल 2025 को जारी किए जाएंगे. हालांकि अभी बोर्ड ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है. इससे पहले आपको बता दें कि यूपी बोर्ड 10वीं में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए (Passing Marks) और कितने नंबर में आप फर्स्ट डिवीजन पाएंगे.

विज्ञापन

यूपी बोर्ड 10वीं में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए? (10th Passing Marks 2025)

यूबी बोर्ड 10वीं परीक्षा में थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल परीक्षा भी होती है. पास होने के लिए दोनों को मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होता है. अगर कोई छात्र इससे कम अंक लाता है, तो उसे फेल माना जाएगा. वहीं फर्स्ट डिवीजन के लिए 60 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है.

यह भी पढ़ें- UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल होगा जारी? देखें लेटेस्ट अपडेट

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब आएगा? (UP Board 10th Result 2025 in Hindi)

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 25 अप्रैल को जल्द जारी किया जाएगा. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

UP Board 10th Result कैसे चेक करें? (UP Board Result)

यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपनी रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं. इसके लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले upmsp.edu.in या results.upmsp.edu.in वेबसाइट पर जाएं.
  • फिर होमपेज पर ‘UP Board Exam Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
  • ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें, और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • रिजल्ट देखने के बाद मार्कशीट का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें.

यह भी पढ़ें- UP Board 10th Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट रोल नंबर से कैसे चेक करें? यहां सबसे पहले देखें

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola