आज जारी हो सकता है राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, इन वेबसाइट्स पर पाएं मार्कशीट

पढ़ते हुए स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)
Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज यानि 30 मार्च 2026 को जारी हो सकता है. स्टूडेंट्स RBSE की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे. साथ ही जानें मार्कशीट में क्या जरूरी डिटेल्स मिलेगी.
Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं के छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) आज कभी भी 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है. रिजल्ट जारी होते ही लाखों स्टूडेंट्स अपनी मार्कशीट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे. ऐसे में आइए जानते हैं कि स्टूडेंट्स 12वीं का रिजल्ट (Rajasthan Board 12th Result 2026) जारी होने के बाद किन वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं.
इन वेबसाइट से चेक करें रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट नीचे दिए गए इन ऑफिशियल वेबसाइट्स पर रोल नंबर डालकर रिजल्ट देख सकते हैं. साथ ही मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.
- rajeduboard.rajasthan.gov.in
- rssb.rajasthan.gov.in
ऐसे चेक करें RBSE 12वीं रिजल्ट
- सबसे पहले RBSE की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
- RBSE 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर रजिस्टर करें.
- अब सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.
- लास्ट में मार्कशीट का डाउनलोड या प्रिंटआउट निकाल लें.
मार्कशीट में मिलेगी ये जरूरी डिटेल्स
12वीं का रिजल्ट (Rajasthan Board 12th Result 2026) जारी होने के बाद मिलने वाली मार्कशीट में स्टूडेंट्स को कई इम्पॉर्टेंट इंफॉर्मेशन मिलेंगी, जैसे-
- स्टूडेंट का नाम
- रोल नंबर
- माता-पिता का नाम
- स्कूल का नाम
- सब्जेक्ट वाइज मार्क्स
- टोटल मार्क्स
- प्रतिशत (Percentage)
- डिवीजन
- पास या फेल का स्टेटस
Rajasthan Board 12th Result 2026: पासिंग मार्क्स और आगे की प्रक्रिया
राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को हर सब्जेक्ट में कम से कम 33% मार्क्स लाना जरूरी होता है. इसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों के मार्क्स शामिल होते हैं. जो छात्र एक या दो सब्जेक्ट में फेल होते हैं, उन्हें बोर्ड की ओर से कम्पार्टमेंट/सप्लीमेंट्री एग्जाम में बैठने का मौका दिया जाता है. इसके अलावा, जो स्टूडेंट्स अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं हैं, वे स्क्रूटनी (Scrutiny) के लिए ऑनलाइन अप्लाई भी कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: बिना इंटरनेट के भी देख सकते हैं राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट, इन स्टेप्स को करें फॉलो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Smita Dey
स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




