MP Board Result 2025: भोपाल ऑफिस पहुंचा छात्रों का रिपोर्ट कार्ड, इस दिन आ सकता है एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट
Published by : Ravi Mallick Updated At : 04 Apr 2025 11:04 AM
MP Board Result 2025 (BG Pic: Freepik)
MP Board Result 2025: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. मध्य प्रदेस बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है. रिजल्ट की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं.
MP Board Result 2025: मध्य प्रदेस बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है. एमपी बोर्ड रिजल्ट की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. ताजा अपडेट के अनुसार, छात्रों की मार्कशीट मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफिस पहुंच गई है. कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का रिजल्ट अब जल्द ही जारी होने वाला है.
MP Board Result 2025 Date: कब हुई थी परीक्षाएं?
मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू हुई थीं. वहीं, 25 मार्च 2025 को आखिरी परीक्षा आयोजित की गई थी. वहीं, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी 2025 से 19 मार्च 2025 तक आयोजित हुई थी. इसमें शामिल होने वाले छात्रों का रिजल्ट जारी होने वाला है. रिजल्ट जारी होने का बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड नीचे दिए स्टेप्स से चेक कर सकेंगे.
MP Board 10th 12th Result 2025 ऐसे करें चेक
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले MPBSE की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं.
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें.
- अगले पेज पर MP Board Result 2025 के लिंक पर जाना होगा.
- अब MPBSE Class 10th या MPBSE Class 12th के लिंक पर क्लिक करें.
- अगले पेज पर Check Marksheet के लिंक पर जाना होगा.
- अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ से लॉगिन करें.
- लॉगिन करते स्कोरकार्ड खुल जाएगा.
MPBSE 12th Result 2025: कक्षा 12वीं में 7.5 लाख छात्र
साल 2024 में मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं परीक्षा के लिए कुल 7,48,238 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. ऐसे में इस साल भी इंटरमीडिएट में रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्रों की संख्या 7.5 लाख से ऊपर है. बोर्ड परीक्षा के आयोजन के लिए सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं. रिजल्ट की तैयारियां पूरी की जा रही हैं.
मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है. बता दें कि 22 लाख से ज्यादा छात्र कक्षा पांचवी और आठवीं में थे. ऐसे में अब कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र MPBSE की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in के अलावा mpbse.mponline.gov.in पर भी चेक सकते हैं.
ये भी पढ़ें: MP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: अपलोड हो रही है मार्कशीट, एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं को रिजल्ट यहां करें चेक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










