JEE Advanced 2023 Result Out: जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट हुआ जारी, इतने स्टूडेंट्स ने किया क्वालीफाई
Published by : Shaurya Punj Updated At : 18 Jun 2023 10:14 AM
JEE Advanced 2023 Result Updates: IIT गुवाहाटी आज 18 जून को ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम 2023 परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिया गया है. रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर की जरूरत पड़ेगी. आइए जानते हैं इस लाइव ब्लॉग में टॉपर्स लिस्ट, कटऑफ सहित रिजल्ट से जुड़ा अन्य अपडेट...
JEE Advanced Result Updates: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी IIT गुवाहाटी ने आज 18 जून को ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE Advanced) 2023 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. जेईई एडवांस्ड 2023 में हैदराबाद जोन के बीसी रेड्डी ने टॉप किया है. जेईई एडवांस्ड की परीक्षा में अच्छा स्कोर करने वाले अभ्यर्थियों को आईआईटी और एनआईटी में प्रवेश दिया जाएगा. रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर सहित अन्य डिटेल्स की जरूरत पड़ेगी. आइए जानते हैं इस लाइव ब्लॉग में टॉपर्स लिस्ट, कटऑफ सहित रिजल्ट से जुड़ा अन्य अपडेट…
इस साल जेईई एडवांस्ड की परीक्षा में शामिल कुल 1,83,072 स्टूडेंस्स में से 43,773 ने परीक्षा क्वालीफाई की है. इसमें 36,204 लड़के और 7,509 लड़कियां शामिल हैं.
ऐसे चेक कर सकेंगे जेईई एडवांस्ड 2023 का रिजल्ट
-
जेईई एडवांस की आधिकारिक साइट jeeadv.ac.in पर जाएं.
-
होम पेज पर उपलब्ध जेईई एडवांस्ड 2023 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
-
लॉगिन विवरण दर्ज करें और आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
-
रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें.
-
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.
ये हैं जरूरी डेट्स
-
फाइनल आंसर की और रिजल्ट की घोषणा: 18 जून, 2023
-
आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (AAT) 2023 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: 18 जून, 2023
-
JoSAA 2023 प्रक्रिया शुरू होने की डेट: 19 जून, 2023
-
आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (AAT) 2023: 21 जून, 2023
-
AAT 2023 के रिजल्ट की घोषणा: 24 जून, 2023
4 जून को हुई थी परीक्षा
JEE Advanced 2023 की परीक्षा 4 जून को हुई थी. यह परीक्षा दो शिफ्ट में ली गई थी. पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक ली गई थी. अगर आप इस परीक्षा में पास होते हैं तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आपको आपका रिजल्ट भेजा जाएगा.
Advanced 2023 काउंसलिंग डेट
-
पंजीकरण की प्रारंभिक तिथि: 19 जून, 2023
-
पंजीकरण की अंतिम तिथि: 28 जून, 2023
JEE Advanced 2023: रिजल्ट कहां चेक करें
आईआईटी जेईई परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस की आधिकारिक साइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










