ePaper

IIT JAM 2025 Scorecard Out: आईआईटी जैम परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Updated at : 24 Mar 2025 3:39 PM (IST)
विज्ञापन
IIT JAM 2025 Scorecard Out

IIT JAM 2025 Scorecard Out

IIT JAM 2025 Scorecard Out: आईआईटी दिल्ली ने JAM 2025 परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स से आधिकारिक वेबसाइट से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

IIT JAM 2025 Scorecard Out: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली ने आज, 24 मार्च को संयुक्त प्रवेश परीक्षा मास्टर्स (JAM 2025) के स्कोरकार्ड जारी कर दिए हैं. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक JOAPS पोर्टल (joaps.iitd.ac.in) से डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए अभ्यर्थियों को अपनी आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा.

कैसे डाउनलोड करें IIT JAM 2025 का स्कोरकार्ड ?

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल joaps.iitd.ac.in पर जाएं.
  • स्क्रीन पर दिए गए ‘JOAPS पोर्टल’ टैब पर क्लिक करें.
  • अपना नामांकन नंबर या ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें.
  • कैप्चा भरें और ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें.
  • आपका JAM 2025 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
  • भविष्य के संदर्भ के लिए स्कोरकार्ड की कई प्रतियां सहेज लें.

कब जारी हुआ था IIT JAM 2025 का रिजल्ट ?

IIT JAM स्कोर का उपयोग विभिन्न संस्थानों में M.Sc., M.Sc. (Tech), M.S. Research, M.Sc.-M.Tech डुअल डिग्री, संयुक्त M.Sc.-Ph.D., और M.Sc.-Ph.D. डुअल डिग्री जैसे कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है. JAM 2025 स्कोर के आधार पर 2,000 से अधिक सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा.

Also Read: Sara Tendulkar Education: गर्व से फूल जाता है सचिन का सीना, बेटी सारा तेंदुलकर के पास है ये डिग्रियां

IIT JAM स्कोरकार्ड में मिलेगी ये जानकारी

  • उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अंक
  • परीक्षा में शामिल हुए छात्रों की संख्या
  • योग्यता अंक
  • पंजीकरण संख्या
  • अखिल भारतीय रैंक (AIR)

Also Read: Bihar Board 12th Result 2025 LIVE: बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जल्द, ऐसे कर सकेंगे चेक

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola