ePaper

ICSI CS June Result 2025 OUT: सीएस प्रोफेशनल कोर्स रिजल्ट जारी, इस Link से करें चेक

Updated at : 25 Aug 2025 11:21 AM (IST)
विज्ञापन
ICSI CS June Result 2025 OUT

ICSI CS June Result 2025 OUT

ICSI CS June Result 2025 OUT: ICSI CS जून रिजल्ट 2025 जारी हो चुका है. स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सीएस प्रोफेशनल कोर्स का रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर जरूरी होगा. सफल उम्मीदवारों को प्रोफेशनल करियर की ओर नया अवसर मिलेगा. रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक भी एक्टिव कर दिया गया है.

विज्ञापन

ICSI CS June Result 2025 OUT:  कंपनी सेक्रेटरी (CS) बनने का सपना देख रहे स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो चुका है. इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) 25 अगस्त को CS जून एग्जाम 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया. रिजल्ट 2 स्टेप्स में जारी किए गए. पहले CS प्रोफेशनल कोर्स का रिजल्ट सुबह 11 बजे जारी किया गया और उसके बाद CS एग्जीक्यूटिव का रिजल्ट दोपहर 2 बजे घोषित किया जाएगा. उम्मीदवार अपना स्कोर और सब्जेक्ट-वाइज मार्क्स सीधे ICSI की ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए लिंक नीचे भी दिया गया है.

CS प्रोफेशनल रिजल्ट – मार्क्स स्टेटमेंट

CS प्रोफेशनल कोर्स के लिए नियम अलग है. रिजल्ट जारी होने के बाद ICSI उम्मीदवारों के पते पर हार्ड कॉपी मार्क्स स्टेटमेंट भेजेगा. अगर किसी छात्र को 30 दिन के अंदर यह कॉपी नहीं मिलती है, तो वे अपनी डिटेल्स के साथ ICSI को ईमेल (exam@icsi.edu) कर सकते हैं.

CS एग्जीक्यूटिव रिजल्ट – केवल ऑनलाइन

ICSI ने साफ कर दिया है कि एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (2022 सिलेबस) का रिजल्ट और मार्क्स स्टेटमेंट केवल ऑनलाइन उपलब्ध होगा. इसका मतलब है कि स्टूडेंट्स को कोई हार्ड कॉपी नहीं भेजी जाएगी. उम्मीदवारों को खुद ही ऑफिशियल वेबसाइट से ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट डाउनलोड करना होगा.

इसे भी पढ़ें- IGNOU June TEE Result 2025 OUT: इग्नू टर्म-एंड एग्जामिनेशन का रिजल्ट जारी, Direct Link से देखें

CS प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव रिजल्ट कैसे चेक करें?

स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:

ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं.

  • होमपेज पर CS प्रोफेशनल/CS एग्जीक्यूटिव जून रिजल्ट लिंक (दोपहर 2 बजे के बाद) पर क्लिक करें.
  • अपनी लॉगिन डिटेल्स जैसे रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करें.
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं.

ICSI CS June Result 2025 Out Direct Link

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola