ePaper

ICAI CA Result: सीए इंटर फाइनल रिजल्ट कल होगा जारी, icai.org पर करें चेक 

Updated at : 02 Nov 2025 10:45 AM (IST)
विज्ञापन
ICAI CA Result

ICAI सीए रिजल्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)

ICAI CA Result: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) 3 नवंबर 2025 को चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) सितंबर परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा. अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल हुए थे तो रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर इसे चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

ICAI CA Result: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) 3 नवंबर, 2025 को चार्टर्ड अकाउंटेंसी (सीए) सितंबर फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षाओं का रिजल्ट जारी करेगा. परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स रिजल्ट जारी होने के बाद इसे icai.org पर देख सकते हैं.

रिजल्ट देखने के लिए जरूरी डिटेल्स

आईसीएआई की ओर से 3 नवंबर को रिजल्ट जारी किया जाएगा. रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को रोल नंबर, पीन और लॉगिन क्रेडेंशियल्स की जरूरत पड़ेगी.

सीए फाइनल रिजल्ट 2 बजे होगा जारी

रिजल्ट की तारीख जारी होने के साथ-साथ समय भी जारी कर दिया गया है. सीए फाइनल (CA Final) और इंटर परीक्षा (Inter Exam) का रिजल्ट दोपहर 2 बजे और सीए फाउंडेशन परीक्षा का रिजल्ट (CA Foundation Exam Result) शाम 5 बजे के करीब जारी किया जाएगा.

ICAI CA Result How to Check: कैसे चेक करें रिजल्ट? 

  • सबसे पहले ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं और रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें. 
  • यहां Intermediate और Final में से संबंधित लिंक पर क्लिक करें. 
  • अपना रोल नंबर, पीन और रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें. 
  • कैप्चा कोड डालें और सबमिट करें. 
  • इतना करते ही रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा. 
  • इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें. 

यह भी पढ़ें- JEE Main Exam: इस बार जेईई परीक्षा में मिलेगा वर्चुअल कैलकुलेटर, स्क्रीन को कर सकेंगे Zoom 

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola