ICAI CA Final Result May 2025: सीए मई फाइनल का रिजल्ट आज होगा जारी, यहां सबसे पहले करें चेक
Published by : Ravi Mallick Updated At : 06 Jul 2025 7:56 AM
ICAI CA Final Result May 2025 Link
ICAI CA Final Result May 2025: सीए मई सेशन की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) की तरफ से मई सेशन में सीए फाइनल परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 6 जुलाई 2025 को जारी हो जाएगा. इस परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट- icai.org पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा icai.nic.in पर रिजल्ट चेक किया जा सकता है.
ICAI CA Final Result May 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया यानी ICAI आज 6 जुलाई 2025 को सीए फाइनल मई सेशन का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. इस परीक्षा में शामिल हुए हजारों परीक्षार्थियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. अभ्यर्थी ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org या icai.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
आईसीएआई की तरफ से सीए फाइनल में ग्रुप 1 की परीक्षाएं 1, 2, 4 और 6 मई को आयोजित की गई थीं. इसके अलावा ग्रुप 2 की परीक्षाएं 8, 10, 13 मई को आयोजित हुई थीं. दोनों ग्रुप का रिजल्ट एक साथ जारी होने वाला है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए स्टेप्स से स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे.
ICAI CA Final Result May 2025 ऐसे करें चेक
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले icai.org या icai.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिए गए CA Final Result May 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रोल नंबर और पिन कोड या पासवर्ड दर्ज करें.
- सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा.
- इसे डाउनलोड कर लें और चाहें तो प्रिंट निकाल लें.
सीए फाइनल रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट icai.org या रिजल्ट पोर्टल icai.nic.in पर जाना होगा. रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर एक्टिव लिंक उपलब्ध होगा. अभ्यर्थी अपने रोल नंबर और पिन कोड या पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.
ICAI CA Result 2025: सितंबर सेशन की परीक्षाएं
ICAI CA सितंबर 2025 की परीक्षाओं की तारीखें घोषित हो गई हैं. सीए फाइनल ग्रुप 1 की परीक्षा 3, 6 और 8 सितंबर को होगी जबकि ग्रुप 2 की परीक्षा 10, 12 और 14 सितंबर को आयोजित होगी. इंटरमीडिएट ग्रुप 1 की परीक्षा 4, 7 और 9 सितंबर को और ग्रुप 2 की परीक्षा 11, 13 और 15 सितंबर को होगी.
फाउंडेशन परीक्षा 16, 18, 20 और 22 सितंबर को कराई जाएगी. सभी परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित होंगी. अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और परीक्षा शेड्यूल के अनुसार तैयारी करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










