ICAI CA Final Result May 2025 OUT: सीए फाइनल का फाइनल का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट करें चेक

Published by : Ravi Mallick Updated At : 06 Jul 2025 10:25 AM

विज्ञापन

ICAI CA May Result 2025

ICAI CA Final Result May 2025 OUT: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) की तरफ से सीए फाइनल परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया. किसी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट icai.org या icai.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. सीए फाइनल रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हो गई है.

विज्ञापन

ICAI CA Final Result May 2025 OUT: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया की तरफ से सीए फाइनल परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया. किसी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. आईसीएआई की तरफ से सीए फाइनल में ग्रुप 1 की परीक्षाएं 1, 2, 4 और 6 मई को आयोजित की गई थीं. परीक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

ICAI CA Final Result May 2025 ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले icai.org या icai.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिए गए CA Final Result May 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर और पिन कोड या पासवर्ड दर्ज करें.
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा.
  • इसे डाउनलोड कर लें और चाहें तो प्रिंट निकाल लें.

ICAI CA Final Result 2025 Direct Link: Check Here

फाइनल परीक्षा ग्रुप 1 की 2, 4, 6 और 8 मई को और ग्रुप 2 की 10, 12 और 14 मई को आयोजित की गई थी. फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा 16, 18, 20 और 22 मई को हुई थी. देशभर में बनाए गए सैकड़ों परीक्षा केंद्रों पर लाखों छात्रों ने हिस्सा लिया था.

ICAI CA Result 2025: सितंबर में कब होगी परीक्षा?

ICAI CA सितंबर 2025 की परीक्षाओं की तारीखें घोषित हो गई हैं. सीए फाइनल ग्रुप 1 की परीक्षा 3, 6 और 8 सितंबर को होगी जबकि ग्रुप 2 की परीक्षा 10, 12 और 14 सितंबर को आयोजित होगी. इंटरमीडिएट ग्रुप 1 की परीक्षा 4, 7 और 9 सितंबर को और ग्रुप 2 की परीक्षा 11, 13 और 15 सितंबर को होगी.

ये भी पढ़ें: ICAI CA Foundation और Inter का रिजल्ट यहां चेक करें

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola