ePaper

CTET December Result Out: सीटीईटी दिसंबर परीक्षा का परिणाम जारी, यहां करें चेक

Updated at : 09 Jan 2025 2:28 PM (IST)
विज्ञापन
CTET December Result 2024 Out

CTET December Result 2024 Out

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर 2024 के परिणाम जारी कर दिए हैं

विज्ञापन

CTET December Result Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर 2024 के परिणाम घोषित कर दिए हैं. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर देख सकते हैं. परिणाम चेक करना और डाउनलोड करना बेहद आसान है. यह परीक्षा 14 दिसंबर 2024 को आयोजित की गई थी और इसमें देशभर से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया था.

CTET दिसंबर 2024 का परिणाम कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले, आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.
  • होम पेज पर ‘CTET December Result 2024’ लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना विवरण भरकर लॉगिन करें.
  • इसके बाद, आपकी स्क्रीन पर परिणाम की पीडीएफ प्रदर्शित होगी.
  • आप इस पीडीएफ को डाउनलोड और सेव कर सकते हैं.

कब हुई थी CTET 2024 की परीक्षा ?

सीटीईटी दिसंबर 2024 की परीक्षा 14 दिसंबर 2024 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई. यह परीक्षा दो चरणों में हुई: पेपर-I और पेपर-II.

  • पेपर-I उन उम्मीदवारों के लिए था जो कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को पढ़ाने की इच्छा रखते हैं.
  • पेपर-II कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों के लिए आयोजित किया गया.

परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की गई:

  • सुबह की शिफ्ट में पेपर-II हुआ, जो सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चला.
  • दोपहर की शिफ्ट में पेपर-I का आयोजन हुआ, जो दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक चला.

CTET परीक्षा के लिए कितने हैं पासिंग मार्कस ?

CTET पासिंग मार्क्स:

  • सामान्य वर्ग (General): न्यूनतम 60% अंक यानी 150 में से 90 अंक आवश्यक.
  • ओबीसी/एससी/एसटी/दिव्यांग (OBC/SC/ST/PwD): न्यूनतम 55% अंक यानी 150 में से 82.5 अंक आवश्यक.

परीक्षा के परिणामों से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: Success Story: बिहार की बेटी श्वेता के जज्बे को सलाम, प्राइवेट नौकरी करते हुए क्रैक कर ली UPSC

Also Read: Sarkari Naukri: CRPF में बिना किसी परीक्षा के नौकरी पाने का मौका, 75000 मिलेगा वेतन

Also Read: Success Story: गर्लफ्रेंड से मिला धोखा, तो बिहार के इस युवक ने IAS बनकर लिया इंतकाम

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola